• img-fluid

    देश का विदेशी मुद्रा भंडार 689.23 अरब डॉलर के नए उच्च स्तर पर पहुंचा

  • September 14, 2024

    नई दिल्ली। आर्थिक र्मोचे पर अच्‍छी खबर है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार (Country foreign exchange reserves) 6 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 5.25 अरब डॉलर (Increase 5.25 billion dollars) बढ़कर 689.23 अरब डॉलर (689.23 billion dollars) के नए रिकॉर्ड उच्‍चतम स्तर (New record high level) पर पहुंच गया। इससे पिछले हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार 2.29 अरब डॉलर बढ़कर 683.99 अरब डॉलर हो गया था।


    रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को बताया कि 6 सितंबर को समाप्त हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 5.25 अरब डॉलर बढ़कर 689.23 अरब डॉलर के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान विदेशी मुद्रा भंडार का अहम घटक माने जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 5.11 अरब डॉलर बढ़कर 604.14 अरब डॉलर हो गईं है। इस दौरान स्वर्ण भंडार का आरक्षित मूल्य भी 12.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 61.99 अरब डॉलर हो गया। विशेष आहरण अधिकार 40 लाख डॉलर बढ़कर 18.47 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के पास भारत का आरक्षित भंडार 90 लाख डॉलर बढ़कर 4.63 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

    Share:

    भारत-चीन सीमा पर स्थिति स्थिर, लद्दाख के चार क्षेत्रों से सेना की वापसी; ड्रैगन का कबूलनामा

    Sat Sep 14 , 2024
    नई दिल्‍ली । गलवान घाटी संघर्ष (Galwan Valley clash)के बाद वर्षों से एशिया की दो महाशक्तियां(asia’s two superpowers) भारत और चीन के रिश्ते बेपटरी हो चुके(relationships have gone haywire) हैं। इसे सुधारने के लिए दोनों देशों के बीच कई बैठकें हो चुकी हैं। हालांकि, अब इसमें नरमी के संकेत मिल रहे हैं। भारत के विदेश […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved