• img-fluid

    देश का निर्यात मई में 9 फीसदी बढ़कर 38.13 अरब डॉलर पर

  • June 15, 2024

    नई दिल्ली (New Delhi)। आर्थिक र्मोचे पर अच्छी खबर है। देश (Country) का वस्तु निर्यात (Commodity export.) मई में नौ फीसदी (Nine percent increase) बढ़कर 38.13 अरब डॉलर ($38.13 billion) हो गया है, जो एक साल पहले की समान अवधि में 34.95 अरब डॉलर रहा था। इससे पिछले महीने अप्रैल, 2024 में निर्यात एक फीसदी बढ़कर 35 अरब अमेरिकी डॉलर रहा था।


    वाणिज्य एवं उदयोग मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी एक बयान में बताया कि वस्तु निर्यात मई में नौ फीसदी बढ़कर 38.13 अरब डॉलर हो गया है, जो एक साल पहले समान अवधि में 34.95 अरब डॉलर रहा था। आयात 7.7 फीसदी बढ़कर 61.91 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया, जो मई 2023 में 57.48 अरब अमेरिकी डॉलर रहा था। इस दौरान व्यापार घाटा (आयात और निर्यात के बीच का अंतर) 23.78 अरब अमेरिकी डॉलर रहा।

    आंकड़ों के मुताबिक चालू वित्त वर्ष 2024-25 में अप्रैल-मई के दौरान निर्यात 5.1 फीसदी बढ़कर 73.12 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। आयात भी 8.89 फीसदी बढ़कर 116 अरब अमेरिकी डॉलर रहा।

    वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा कि निर्यात की दृष्टि से मई महीना उत्कृष्ट रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि यह प्रवृत्ति आगे जारी रहेगी। बर्थवाल ने कहा कि मई 2024 के लिए भारत का कुल निर्यात (वस्तुएं और सेवाएं संयुक्त) 68.29 अरब अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है, जो मई 2023 की तुलना में 10.25 फीसदी की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है। मई 2024 के लिए कुल आयात (वस्तुएं और सेवाएं संयुक्त) 79.20 अरब अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है, जो मई 2023 की तुलना में 7.95 फीसदी की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है।

    Share:

    देश का विदेशी मुद्रा भंडार 655.8 अरब डॉलर की रिकॉर्ड ऊचाई पर

    Sat Jun 15 , 2024
    नई दिल्ली (New Delhi)। विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign exchange reserves.) में लगातार दूसरे हफ्ते इजाफा हुआ है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign exchange reserves.) 7 जून को समाप्त हफ्ते में 4.307 अरब डॉलर (Increase of $ 4.307 billion) बढ़कर 655.817 अरब डॉलर ($ 655.817 billion) की रिकॉर्ड सर्वकालिक ऊंचाई (Record all-time high ) पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved