• img-fluid

    देश का निर्यात सितंबर में 3.52 फीसदी घटकर 32.62 अरब डॉलर पर

  • October 05, 2022

    नई दिल्ली। देश का निर्यात (country’s exports) सितंबर (september) महीने में 3.52 फीसदी घटकर (down 3.52 percent) 32.62 अरब डॉलर ($32.62 billion) रहा, जबकि पिछले साल सितंबर महीने में यह 33.81 अरब डॉलर (33.81 billion dollars) था। वाणिज्य मंत्रालय के प्राथमिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।


    इन आंकड़ों के मुताबिक देश का आयात सितंबर महीने में 5.44 फीसदी बढ़कर 59.35 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जबकि पिछले साल के सितंबर में यह 56.29 अरब डॉलर रहा था। इसी तरह व्यापार घाटा पिछले साल के 22.47 अरब डॉलर से बढ़कर 26.72 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

    आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2022-23 में अप्रैल-सितंबर के दौरान निर्यात 15.54 फीसदी बढ़कर 229.05 अरब डॉलर हो गया। इस दौरान आयात 37.89 फीसदी बढ़कर 378.53 अरब डॉलर हो गया। इस तरह चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में व्यापार घाटा बढ़कर 149.47 अरब डॉलर हो गया, जबकि वित्त वर्ष 2021-22 अप्रैल-सितंबर में यह 76.25 अरब डॉलर था। (एजेंसी, हि.स.)

    Share:

    सागरः अग्निवीर भर्ती रैली 6 अक्टूबर से, 14 जिलों के 73 हजार से युवा होंगे शामिल

    Wed Oct 5 , 2022
    सागर। अग्नि वीर भर्ती रैली परीक्षा (Agni Veer Recruitment Rally Exam) का आयोजन 6 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक सागर के शासकीय इंदिरा गांधी अभियांत्रिकी कॉलेज बहेरिया (Government Indira Gandhi Engineering College Baheria) के ऑडिटोरियम में होगा, जिसमें 14 जिलों से आए 73000 युवा शामिल होंगे। अग्निवीर भर्ती प्रतिदिन 5000 युवाओं की परीक्षा (5000 youth […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved