• img-fluid

    जिस देश में किसान दुखी है वह देश कैसे आगे बढ़ सकता है : केजरीवाल

  • November 30, 2020

    नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को प्रदेशवासियों को 551वें प्रकाश पर्व की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने किसान आंदोलन के संदर्भ में कहा कि जिस देश में किसान दुखी है वह देश कैसे आगे बढ़ सकता है।

    केजरीवाल ने जारी वीडियो संदेश में कहा कि गुरुनानक देव जी ने हमें मानव सेवा की सीख दी थी। उनके उपदेश का पालन करते हुए हमें अपने अन्नदाताओं की भी सेवा करनी है जो अपने हक़ की लड़ाई लड़ रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि आज देश का किसान दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा बॉर्डर पर बहुत मुसीबत में है। पिछले 4-5 दिन से वो अपनी मांगों को लेकर केन्द्र सरकार से बात करने के लिए बैठे हैं। उन्होंने कहा कि हम अपने घर में बैठे हैं और हमें ठंड लग रही है तो हमारे किसान भाई खुले आसमान के नीचे कैसे सोते होंगे। केजरीवाल ने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार किसानों से बात करके उनकी समस्या का समाधान जल्द करेगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के सभी विधायक और कार्यकर्ता किसानों की सेवा में लगे हैं। मैंने कहा है कि उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। सभी दिल्लीवासियों से मेरी अपील है कि दिल्ली आए किसान भाइयों की खूब सेवा करें।

    राजौरी गार्डन से आप विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि दिल्ली में हमारी पार्टी ने किसानों की सेवा के लिए सेवादार नियुक्त किए हैं। सेवादार 24 घंटे किसानों की सेवा में लगे रहेंगे। (एजेंसी, हि.स.)

    Share:

    महाराष्ट्र के लिए शुभ साबित नहीं हो रहे उद्धव : नारायण राणे

    Mon Nov 30 , 2020
    मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राज्यसभा सदस्य नारायण राणे ने कहा कि उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री के रूप में राज्य के लिए अशुभ साबित हो रहे हैं। उद्धव सरकार हर मोर्चे पर विफल है। उन्होंने कहा कि उद्धव के मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही कोरोना राज्य में आया और करीब 50 हजार […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved