• img-fluid

    भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस बना मजाक, झूठे आंकड़ों पर केन्द्र कर रहा मुख्यमंत्री की प्रशंसा: अखिलेश

  • November 25, 2020

    लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा सरकार के नियंत्रण में कुछ भी नहीं है। न कोरोना के संक्रमण पर रोक लग रही है, नहीं अपराध कम हो रहे हैं। विकास के काम ठप हैं और भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस मजाक बनकर रह गया है। सरकारी खजाने की लूट मची है और झूठे आंकड़ों पर मुख्यमंत्री जी की प्रशंसा केन्द्र करता रहता है।

    उन्होंने कहा कि जनता देख रही है कि भाजपा सरकार किस कदर विफल साबित हो गई है। अब जनता की उम्मीदें सन् 2022 में होने वाले आम चुनावों पर लगी है जब भाजपा की जगह समाजवादी सरकार बनेगी।

    सपा अध्यक्ष ने कहा कि स्वच्छ भारत का नारा देने वाली भाजपा सरकार में इस समय राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के अधिकतर शहरों की हवा जहरीली है। अब तक कुल 5.28 लाख लोग प्रदेश में संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें 7,582 लोगों की जानें जा चुकी है। स्वास्थ्य सेवाओं के चौपट हो जाने से स्थितियां दिन पर दिन बिगड़ती जा रही हैं। अस्पतालों में मरीजों के इलाज में लापरवाही की तमाम शिकायतें आ रही हैं।

    उन्होंने कहा कि सरकार भी सुस्त होती जा रही है बस मुख्यमंत्री के निर्देश और अस्पताली सेवाओं में बढ़त के फर्जी बयान ही जनता को बहकाने के लिए सरकारी प्रचार तंत्र से जारी हो रहे हैं।

    अखिलेश ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा सरकार का रिकार्ड दागदार होता जा रहा है। जौनपुर में भाजपा सरकार का खुले शौच से मुक्त अभियान (ओडीएफ) भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। एक सर्वेक्षण में पता चला कि वहां 1,960 घरों में शौचालय बनवाए ही नहीं गए, जबकि शहर को ओडीएफ घोषित कर दिया गया है। यही हालत कई जनपदों में है। बहुत जगह बने शौचालयों का उपयोग जानवरों का चारा रखने या दूसरे कामों में हो रहा है। शौचालयों में पानी की व्यवस्था ठीक न होने से भी उनका उपयोग नहीं हो पा रहा है। (एजेंसी, हि.स.)

    Share:

    दिलीप घोष ने ममता पर लगाया उद्योग धंधे बंद करवाने का आरोप

    Wed Nov 25 , 2020
    कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा है कि सीएम बनर्जी अपने हाथों में चाबी लेकर घूमती हैं लेकिन इस चाबी से बंद कारखानों के ताले नहीं खोले जाते बल्कि चालू कारखानों पर ताले लगाए जाते हैं। सीएम पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved