• img-fluid

    भाजपा के इशारे पर निगम के ऑपरेटरों ने मतदाता सूची तैयार की

  • September 23, 2020

    • निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा का आरोप
    • 85 वार्डों की सूची का अवलोकन कर कई तरह की गड़बडिय़ां पकड़ीं
    • आज-कल में कलेक्टर से कांग्रेसियों का प्रतिनिधिमंडल मिलकर आपत्ति दर्ज कराएगा

    इन्दौर।  नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने मतदाता सूची को लेरकर बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा नेताओं के इशारे पर नगर निगम के ऑपरेटरों ने निगम चुनाव के लिए मनमाने ढंग से मतदाता सूची तैयार की है। 85 वार्डों की सूची का अवलोकन करने के बाद उसमें कई तरह की गड़बडिय़ां है, जिसकी शिकायत कांग्रेसी आज-कल में कलेक्टर मनीषसिंह से मुलाकात करके करेंगे।
    निगम  चुनाव के लिए वार्डों का परिसीमन हो चुका है और कांग्रेस व भाजपा से जुड़े तमाम नेताओं ने अपनी दावेदारी जताना भी शुरू कर दी है। इधर कांग्रेस ने पार्षद का चुनाव लडऩे वाले तमाम दावेदारों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे सबसे पहले अपने वार्ड की मतदाता सूची का अवलोकन करें और जो मतदाता फर्जी हैं, उनका नाम चिन्हित करें। साथ ही जिन मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है या वार्ड से कहीं और चले गए हैं, उनका नाम भी सूची से विलोपित कराए। इधर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भंवर शर्मा, संजय बाकलीवाल सहित अन्य जानकारों की मौजूदगी में 85 वार्डों की मतदाता सूची का अध्ययन किया, जिसमें कई तरह की गड़बडिय़ां सामने आई। कांग्रेसी हालांकि प्रतिदिन निर्वाचन कार्यालय में मतदाता सूची की गड़बडिय़ों को लेकर शिकायत भी कर रहे हैं। वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल का आरोप है कि नियमानुसार निर्वाचन कार्यालय से जुड़े लोगों की निगरानी में मतदाता सूची तैयार होनी चाहिए थी। मगर निगम परिषद पर एक बार फिर से कब्जा करने के चक्कर में भाजपा नेता और पूर्व पार्षदों की निगरानी और उनके इशारे पर नगर निगम के ऑपरेटरों द्वारा मतदाता सूची तैयार की गई है। शहर अध्यक्ष का दावा है कि इसके पूरे प्रमाण कांग्रेस के पास मौजूद हैं और मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल  ने कलेक्टर मनीषसिंह से समय भी मांगा है। संभवत: आज-कल में कांग्रेसी कलेक्टर से मिलेंगे और मतदाता सूची में गड़बडिय़ां हुई है, उसकी शिकायत करेंगे, ताकि समय रहते इसमें सुधार हो सके और नगर निगम के चुनाव निष्पक्षता संपन्न हो सके।

    ढेरों बायोडाटा आए
    इधर प्रदेश में भले ही कांग्रेस की सरकार चली गई हो, मगर कांग्रेस के टिकट से नगर निगम चुनाव लडऩे वाले दावेदारों का उत्साह चरम पर है। शहर कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार निगम चुनाव लडऩे वाले तमाम दावेदारों के ढेरों बायोडाटा कार्यालय को प्राप्त हो चुके हैं। कांग्रेस तीन तरह के सर्वे के आधार पर जीतने योग्य प्रत्याशियों को ही टिकट देगी।

    Share:

    40 हजार अवैध दुकानों को नोटिस थमाएगा निगम

    Wed Sep 23 , 2020
    इन्दौर।  आवासीय भूखंडों पर व्यवसायिक दुकानों के मामले में एक बार फिर नगर निगम कार्रवाई शुरू कर रहा है। पिछले दिनों उसने सर्वे भी करवाया था और लगभग 40 हजार दुकानों को नोटिस जारी किए जाएंगे। ज्यादातर विजय नगर, योजना 78, योजना 54 सहित प्राधिकरण, हाउसिंग बोर्ड और अन्य कालोनियों में इस तरह की गड़बड़ी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved