• img-fluid

    दौलतगंज छत्री के आसपास कब्जेधारियों को निगम के नोटिस कई ने कब्जे हटाना शुरू किए

  • November 28, 2022

    • पिछले दिनों वहां आरती और हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं का लगा था जमावड़ा

    इन्दौर। दौलतगंज रानीपुरा में वर्षों पुरानी होलकरकालीन छत्रियों के आसपास कब्जे को लेकर पिछले दिनों हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं का वहां जमावड़ा लगा था और पुलिस बल के साए में आरती की गई थी। आसपास के कब्जे हटाने के लिए निगम ने संबंधितों को नोटिस जारी किए और इसी बीच वहां कई लोगों ने छत्री के आसपास से कब्जे हटाना खुद शुरू कर दिए हैं।

    शहर की कई छत्रियों के आसपास कब्जे के मामलों की शिकायतों के चलते पूर्व में भी कार्रवाइयां की गई थीं। बोलिया छत्री और छत्रीबाग, गणगौर घाट के आसपास से कब्जे हटाए गए थे, लेकिन वहां फिर से धीरे-धीरे कब्जे होने शुरू हो गए। पिछले सप्ताह हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि दौलतगंज रानीपुरा की प्राचीन छत्रियों के आसपास न केवल कब्जे हो गए हैं, बल्कि वहां कब्जे और लगातार बढ़ते जा रहे हैं।


    छत्रियों के आसपास आरती का आयोजन रखा गया तो पुलिस बल तैनात करना पड़ा। नगर निगम अधिकारियों ने मामले की शिकायत पर छत्रियों के आसपास कब्जे करने वालों को नोटिस थमाए। अधिकारियों का कहना है कि करीब 8 नोटिस दिए गए हैं और उन्हें कब्जे हटाने को कहा गया है, अन्यथा निगम की टीम वहां कार्रवाई करेगी। इसी नोटिस के चलते कई लोगों ने छत्री से सटे हुए टीनशेड और अन्य कब्जे हटाना शुरू कर दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि दो से चार दिनों में वहां टीम दौरा करेगी और कब्जे फिर पाए गए तो रिमूवल अमला साथ लेकर उन्हें हटाया जाएगा।

    Share:

    यात्रा लौटते ही बदरंग शहर का रंग सुधारने जुटी निगम

    Mon Nov 28 , 2022
    10 ट्रक होर्डिंग-बैनर जब्त इन्दौर। भारत जोड़ो यात्रा के पोस्टर-बैनर को लेकर इस बार कांग्रेसियों और निगमकर्मियों में जगह-जगह हुज्जत हुई। निगम की टीमों ने रात से पोस्टर, बैनर हटाने का अभियान फिर जोर-शोर से शुरू कर दिया और सुबह भी कई जगह कार्रवाई चलती रही। पूरे शहर से अब तक दस ट्रक होर्डिंग, बैनर, […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved