• img-fluid

    इंडोनेशिया में कोरोना का डेल्‍टा वैरिएंट मचा रहा तबाही, ऑक्‍सीजन की भारी कमी

  • July 11, 2021

    जकार्ता। कोरोना के डेल्टा वैरिएंट (Delta Variants of Corona) के तेजी से पांव पसारने के कारण इंडोनेशिया (Indonesia) में ऑक्सीजन की किल्लत (Oxygen Crisis) हो गई है। दो महीने पहले हालत यह थी कि इंडोनेशिया(Indonesia) ने भारत (India) को हजारों टैंक ऑक्सीजन की आपूर्ति की थी लेकिन आज उसे अन्य देशों से मदद मांगने की नौबत आ गई है।
    कोरोना (Corona) की विनाशकारी लहर से जूझ रहे इंडोनेशिया (Indonesia) ने भारत (India) के अलावा सिंगापुर (Singapore) और चीन(China) से भी ऑक्सीजन की आपात मदद मांगी है। सिंगापुर से शुक्रवार को 1000 ऑक्सीजन सिलिंडर, कंसन्ट्रेटर, वेंटिलेटर और अन्य स्वास्थ्य उपकरणों की एक खेप पहुंची है।
    वहीं ऑस्ट्रेलिया भी 1000 वेंटिलेटर भेज रहा है। इनके अलावा अपने लोगों को मदद मुहैया कराने के लिए इंडोनेशिया सिंगापुर से 36 हजार टन ऑक्सीजन और 10 हजार वेंटिलेटर भी खरीदेगा। चीन से भी ऑक्सीजन खरीद को लेकर बात चल रही है। उधर, अमेरिका और यूएई ने भी मदद की पेशकश की है।


    दुनिया के चौथे सबसे अधिक आबादी वाले देश इंडोनेशिया में अब तक 24 करोड़ से अधिक संक्रमित मिले हैं और 63,760 लोगों की मौत हुई है। बृहस्पतिवार को 24 घंटे में सबसे अधिक 39,000 नए मामले इंडोनेशिया में मिले थे।

    इंडोनेशिया के अस्पताल कोरोना मरीजों से खचाखच भर गए हैं और लोग होम आइसोलेशन में ही आपात सुविधाओं का इंतजार करते हुए दम तोड़ दे रहे हैं। तेजी से बढ़ते मामलों के कारण दक्षिण एशियाई देश में हालत नाजुक होती जा रही है। ऑक्सीजन की किल्लत से त्राहि-त्राहि मची हुई है।

    भारत को 3400 ऑक्सीजन सिलिंडर भेजे थे
    इंडोनेशिया ने दो महीने पहले भारत में विनाशकारी दूसरी लहर की पीक के दौरान 3,400 ऑक्सीजन सिलिंडर और कंसन्ट्रेटर भेजे थे। वह दो हजार कंसन्ट्रेटर और भेजने वाला था लेकिन इस बीच वहां मामले बढ़ने के बाद इंडोनेशिया की सरकार ने जून के अंत में इसे रोक दिया।

    रोजाना 1928 टन ऑक्सीजन की जरूरत
    इंडोनेशिया को मौजूदा समय रोजाना 1928 टन ऑक्सीजन की जरूरत है। जबकि देश का कुल उत्पादन 2262 टन प्रतिदिन है। अभी सरकार ने सौ फीसदी ऑक्सीजन की आपूर्ति चिकित्सा क्षेत्र में करने का फैसला किया है। इससे औद्योगिक प्रतिष्ठानों का काम रुकेगा। ऐसे में इंडोनेशिया ने दूसरे देशों से मदद मांगी है।

    Share:

    G-20 देशों के वित्त मंत्रियों में न्यूनतम 15 प्रतिशत Global Corporate Tax पर बनी सहमति

    Sun Jul 11 , 2021
    वाशिंगटन। दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यस्था वाले देशों के समूह जी-20 के बीच न्यूनतम 15 फीसद ग्लोबल कारपोरेट टैक्स (Global Corporate Tax) पर सहमति बन गई है। इन देशों के वित्त मंत्रियों ने बड़ी कंपनियों को कम कर वाले यानी टैक्स हेवन देशों (tax haven countries) का सहारा लेने से रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय कराधान […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved