img-fluid

इंदौर में फिर जाग उठा कोरोना! हॉस्पिटल के डॉक्टर ने पुष्टि करते हुए बताया अब तक कितने मिले पॉजिटिव

  • April 22, 2025

    इंदौर। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में एक बार फिर से कोरोना (Corona) ने दस्तक दे दी है। बता दें इंदौर शहर (Indore City) में कोरोना के दो मरीज मिले हैं। इन दोनों ही मरीजों को निजी अस्पताल में अलग–अलग बीमारियों से पीड़ित होने पर भर्ती किया गया था। इनकी कई तरह की जांचें की गई तो उसमें कोरोना की पुष्टि हुई है।

    बताया गया कि उन्हें काफी समय से सर्दी–खांसी थी जो कि ठीक ही नहीं हो रही थी। इनमें से महिला की अन्य बीमारियों के चलते मौत हो गई जबकि युवक का इलाज चल रहा है। युवक को अस्पताल के अलग वार्ड में रखा गया है। उसकी हालत ठीक बताई गई है। अस्पताल में कोरोना वायरस रोकथाम की पूरी गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है।


     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Agniban (@dainik_agniban)

    महिला इंदौर के पश्चिमी क्षेत्र की रहने वाली थी। 74 वर्षीय महिला को किडनी की बीमारी के कारण एडमिट किया गया था, उसे सीवियर सेप्टिक था। वह कोमार्बिट पैसेंट थी। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसकी भी फ्लू पैनल जांच की गई। जिसमें वह भी कोविड पॉजिटिव पाई गई. सोमवार को उसकी मौत हो गई।

    अरबिंदो अस्पताल (Aurobindo Hospital) के निदेशक डॉ. विनोद भंडारी (Dr. Vinod Bhandari) ने बताया कि कुछ मरीज ऐसे होते हैं जिनकी सर्दी-खांसी जल्द ठीक नहीं होती है। ऐसे में उनकी एक विशेष फ्लू पैनल जांच होती है जिसमें कई प्रकार की जांचें होती हैं। इसी में कोविड की भी जांच होती है। इसमें युवक कोविड पॉजिटिव पाया गया। उसे अलग वार्ड में आइसोलेट किया गया है। उसकी हालत अब ठीक है।

    Share:

    छत्तीसगढ़: 20 दिन में 16 लोगों ने की सुसाइड की कोशिश! गांव में मचा हड़कंप, जांच के लिए पहुंची टीम

    Tue Apr 22 , 2025
    इंदागांव। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के गरियाबंद जिले के इंदागांव गांव (Indagaon Village) में आत्महत्या (Suicide) की बढ़ती घटनाओं ने आस-पास के लोगों को चौंका दिया है। बीते 1 महीने में सिर्फ 20 दिनों के अंदर-अदंर 16 आत्महत्याओं के प्रयासों के मामले सामने आए हैं, जिनमें से 3 लोगों की मौत हो चुकी है। हालात की गंभीरता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved