img-fluid

बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस ने ली 1217 लोगों की जान, 71 हजार से अधिक लोग संक्रमित

  • February 09, 2022


    नई दिल्ली। देश में कोरोना संकट का दौर लगातार जारी है। मामले कम होने के बादजूद मृतकों की संख्या में आज बढ़ोतरी देखी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुधवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 71,365 नए मामले सामने आए हैं और 1217 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान एक लाख 72 हजार 211 (1,72,211) लोग स्वस्थ भी हुए। वहीं देश में सक्रिय मामले घटकर 8,92,828 हो गए हैं। रोजाना संक्रमण दर की बात करें तो यह घटकर 4.54 फीसदी हो गई है।

    राज्यों के पास अभी वैक्सीन की 12.11 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध
    स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 169 करोड़ से ज्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 12.11 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध हैं।


    अब तक कुल 74.46 लाख से अधिक सैंपल टेस्ट किए जा चुके
    भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 15 लाख 71 हजार 726 सैंपल टेस्ट किए गए, जिसके बाद कल तक कुल 74 करोड़ 46 लाख 84 हजार 750 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

    कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 170 करोड़ के पार
    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 8 फरवरी 2022 तक देशभर में 170 करोड़ 87 लाख 6 हजार 705 कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुकी हैं। बीते दिन 53 लाख 61 हजार 99 टीके लगाए गए।

    Share:

    बीजेपी सांसद ने संसद में Lata Mangeshkar की तस्वीर लगाने की उठाई मांग, राज्यसभा में दिया नोटिस

    Wed Feb 9 , 2022
    नई दिल्ली। स्वर कोकिला लता मंगेशकर का रविवार को निधन हो गया। उनके निधन से उनके चाहनों वालों को गहरा दुख हुआ है। अब संसद में लता मंगेशकर की तस्वीर लगाने की मांग उठी है। भाजपा सांसद सीमा द्विवेदी ने बुधवार को संसद भवन में लता मंगेशकर की तस्वीर लगाने की मांग की। इसके लिए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    मंगलवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved