• img-fluid

    Corona update India: देश में अब तक 58 लाख संक्रमित

  • September 25, 2020

    • अब तक 92 हजार से ज्यादा मरीजों की मौत
    • 24 घंटे में 85,919 नए मामले दर्ज, 1144 लोगों की जान गई
    • 24 घंटे में 81,141 मरीज ठीक हुए
    • देश में अब तक कुल 47 लाख 57 हजार मरीज हुए ठीक
    • कल 15 लाख लोगों की टेस्टिंग की गई

    नई दिल्ली। दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से कोरोना संक्रमण भारत में ही फैल रहा है। देश में पिछले 24 घंटों में 85,919 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं और 1144 लोगों की जान भी चली गई है। दो सितंबर से लगातार देश में एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। अच्छी खबर ये है कि 24 घंटे में 81,141 मरीज ठीक भी हुए हैं। छह दिनों बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या नए कोरोना संक्रमितों से कम दर्ज की गई है।

    देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 58 लाख 16 हजार हो गई है। इनमें से 92,317 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या घटकर 9 लाख 70 हजार हो गई और 47 लाख 75 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब चार गुना अधिक है। ICMR के मुताबिक, 24 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 6 करोड़ 89 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 15 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई।

    राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.58% हो गई. इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 17% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 82% पर है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।

    देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र लगातार कोरोना की सबसे बुरी मार झेलने वाला राज्य बना हुआ है। यहां अब तक 12 लाख मामले और 33 हजार मौतें दर्ज हो चुकी हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश हैं। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।

     

    Share:

    बिहार चुनाव की तारीखों का आज हो सकता है ऐलान

    Fri Sep 25 , 2020
    नई दिल्ली। बिहार में विधानसभा चुनाव का आज ऐलान हो सकता है। चुनाव आयोग ने आज दोपहर 12.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। माना जा रहा है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही चुनाव आयोग तारीखों का ऐलान कर सकता है। सूत्रों का कहना है कि बिहार में तीन चरण में चुनाव हो सकता […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved