• img-fluid

    कोरोना अपडेटः फिर बढ़ी कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में आए 3.13 लाख नए केस

  • September 24, 2020

    • दुनियाभर में कोरोना के 3 करोड़ 20 लाख मरीज
    • पिछले 24 घंटे में 2 लाख 78 हजार मरीज हुए कोरोना मुक्त
    • पूरी दुनिया में 74 लाख से ज्यादा एक्टिव केस

    नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना संक्रमण का कहर एक बार फिर बढ़ता देखा गया है। पिछले 24 घंटे में 3.13 लाख नए कोरोना मामले दर्ज हुए और 6289 मरीजों की जान चली गई, हालांकि 2 लाख 78 हजार 615 लोग वायरस से ठीक भी हुए हैं। वर्ल्डोमीटर की रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में अब तक 3 करोड़ 20 लाख 83 हजार लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 9 लाख 81 हजार (3.05%) लोगों ने अपनी जान गंवा दी है तो वहीं कुल 2 करोड़ 78 लाख (73%) से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। पूरी दुनिया में 74 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं यानी कि फिलहाल इतने लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    कोरोना से सबसे प्रभावित देश
    अमेरिका, ब्राजील जैसे देशों में कोरोना मामले और मौत के आंकड़ों में कमी आई है। भारत ही एक मात्र देश है जहां कोरोना महामारी सबसे तेजी से बढ़ रही है। हालांकि कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका पहले पायदान पर है। यहां अब तक 71 लाख लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं। अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 41 हजार से ज्यादा नए केस आए हैं। वहीं ब्राजील में 24 घंटे में 32 हजार से ज्यादा मामले आए हैं। दुनिया में कोरोना मामलों में नंबर-2 स्थान पर पहुंच चुके भारत में हर दिन सबसे ज्यादा केस सामने आ रहे हैं।

    अमेरिका: केस- 7,139,355, मौत- 206,585
    भारत: केस- 5,730,184, मौत- 91,173
    ब्राजील: केस- 4,627,780, मौत- 139,065
    रूस: केस- 1,122,241, मौत- 19,799
    कोलंबिया: केस- 784,268, मौत- 24,746
    पेरू: केस- 782,695, मौत- 31,870
    मैक्सिको: केस- 705,263, मौत- 74,348
    स्पेन: केस- 693,556, मौत- 31,034
    साउथ अफ्रीकाः केस- 665,188, मौत- 16,206
    अर्जेंटीना: केस- 664,799, मौत- 14,376

    24 देशों में 2 लाख से ज्यादा कोरोना केस
    दुनिया के 24 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख के पार पहुंच चुकी है। इनमें ईरान, पाकिस्तान, तुर्की, सउदी अरब, इटली, जर्मनी और बांग्लादेश भी शामिल है। दुनिया में 60 फीसदी लोगों की जान सिर्फ छह देशों में गई है। ये देश हैं- अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको, भारत, ब्रिटेन, इटली। दुनिया के चार देशों (अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको, भारत) में 70 हजार से ज्यादा संक्रमितों की मौत हुई है। इन चार देशों में कुल 5 लाख से ज्यादा लोगों की जान गई है, ये संख्या दुनिया में मौतों की कुल 52 फीसदी है।

     

    Share:

    ड्रग केसः दीपिका पादुकोण आज जाएंगी मुंबई, कल एनसीबी करेगी पूछताछ

    Thu Sep 24 , 2020
    गोवा। ड्रग्स केस में एनसीबी की रडार पर चल रहीं दीपिका पादुकोण से 25 सितंबर को पूछताछ की जाएगी। ड्रग्स मामले में सामने आए नामों में से दीपिका पादुकोण सबसे बड़ी शख्सियत हैं। वे बॉलीवुड की ए-लिस्टर एक्ट्रेसेज में शुमार हैं। फिलहाल दीपिका शूटिंग के सिलसिले में गोवा में हैं। एनसीबी का समन मिलने के […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved