• img-fluid

    कोरोना अपडेटः दो दिन बाद फिर बढ़े मामले, पिछले 24 घंटे में 72 हजार नए मरीज मिले

  • October 07, 2020

    • कुल मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 67 लाख 57 हजार
    • कल 82 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हुए
    • एक्टिव केस की संख्या 9 लाख 7 हजार

    नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण के नए मामलों की संख्या में बढ़ोतरी जारी है,  लेकिन साथ ही एक्टिव केस की संख्या में लगातार गिरावट भी जारी है। नए संक्रमण से ज्यादा ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। देश में दो दिन बाद कोरोना के मामले फिर से बढ़ गए हैं। पिछले 24 घंटों में 72,049 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए और 82,203 मरीज ठीक भी हुए हैं। हालांकि 986 मरीजों की जान भी चली गई।

    स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 67 लाख 57 हजार हो गई है। इनमें से एक लाख 4 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या घटकर 9 लाख 7 हजार हो गई और कुल 57 लाख 44 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब छह गुना ज्यादा ह। ICMR के मुताबिक, 6 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के कुल 8,22,71,654 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11,99,857 सैंपल की टेस्टिंग कल की गई। पॉजिटिविटी रेट करीब सात फीसदी है।

    सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में एक्टिव केस
    देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र के बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।

    राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.54% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 14% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 84% पर है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।

     

    Share:

    ट्रम्प कोरोना संक्रमित हुए तो अगली डिबेट का कोई औचित्य नहीं: जोई बाइडन

    Wed Oct 7 , 2020
    लॉस एंजेल्स। डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जोई बाइडन ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अभी भी कोरोना संक्रमित हैं, तो अगले सप्ताह दूसरी प्रेज़िडेंशियल डिबेट का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा, ”हमें कोविड -19 नियमों का सख़्ती से पालन करना चाहिए।” ट्रम्प वाल्टर रीड नेशनल मेडिकल सेंटर में चार दिन बिताने के बाद सोमवार की […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved