img-fluid

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 53.52 लाख पार, स्‍वस्‍थ होने का प्रतिशत भी बेहतर

  • September 20, 2020

    नयी दिल्ली । देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के मामलों में हो रही लगातार वृद्धि के कारण संक्रमितों की संख्या अब 53.52 लाख हो गयी है जबकि 42.50 लाख मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार देर रात तक 46,067 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 53,51,723 हो गयी है। इस दौरान 418 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 86,013 हो गयी है।
    राहत की बात यह है कि देश में कोरोना वायरस से निजात पाने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इस दौरान 46,308 और लोगों के स्वस्थ होने से रोग मुक्त लोगों की संख्या 42, 49, 648 हो गयी है। देश में इस समय कोविड-19 के 10,15,275 सक्रिय मामले हैं।

    देश के सभी राज्‍यों के बीच महाराष्ट्र 3,00, 887 सक्रिय मामलों के साथ शीर्ष पर है। राज्य में अब तक 8,34,432 लोग निरोग हुए हैं। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं। उसके बाद कर्नाटक में 98,564 मामले और आंध्र प्रदेश में 81,763 सक्रिय मामले हैं। देश में सक्रिय मामलों की दर 19.10 प्रतिशत और रोग मुक्त होने वालों की दर 79.28 फीसदी है, जबकि मृत्यु दर 1.61 फीसदी है।

    Share:

    आईपीएल-13 : सीएसके ने मुंबई इंडियन्स को दी पांच विकेट से शिकस्त, रायडू बने प्लेयर आफ द मैच

    Sun Sep 20 , 2020
    आबु धाबी। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के पहले मुकाबले में कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) ने पहले मैच में डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से शिकस्त दी। अबु धाबी में खेले गए मैच में टॉस हारकर मुंबई ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 162 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved