• img-fluid

    पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,18137 हुई

  • November 30, 2020

    गुवाहाटी । सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से काफी कमी देखी जा रही है। साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

    पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 418 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल 3,18137 हो गई है जिसमें से 305313 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 685 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि 9408 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 1963 मरीजों की मौत हो गई है जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

    असम में 134 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 212617 है जबकि 208283 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 96 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 3350 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 981 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

    त्रिपुरा में कुल मरीजों की संख्या 32638 है जबकि 31545 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। 703 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 367 मरीजों की मौत हुई हैं।

    मणिपुर में 161 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 24910 है जबकि 21401 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 198 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 3236 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 273 मरीजों की मौत हुई है।

    अरुणाचल प्रदेश में नये मरीजों की संख्या 07 हो गई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 16267 है जबकि 15364 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 41 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 851 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 54 मरीजों की मौत हुई है।

    मेघालय में नये मरीजों की संख्या 36 हो गई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 11740 है जबकि 10861 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 126 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 768 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 111 मरीजों की मौत हुई है।

    नगालैंड में 44 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 11156 हो गई है। 9898 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 174 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 1087 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 64 मरीज की मौत हो चुकी है।

    सिक्किम में 19 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 4986 हो गई है। 4521 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 35 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 271 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 108 मरीज की मौत हो चुकी है।

    मिजोरम में 17 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 3823 हो गई है। 3440 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 15 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गये हैं जबकि 378 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 05 मरीज की मौत हुई तथा 02 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

    Share:

    हिमाचल में कोरोना से अब तक 625 मौतें, नवम्बर में दोगुनी हुई मृतकों की संख्या

    Mon Nov 30 , 2020
    शिमला । हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। कोरोना महामारी की वजह से सोमवार सुबह तक राज्य भर में 625 लोगों की मौत हो चुकी है। नवम्बर माह में राज्य में मरने वालों का आंकड़ा दोगुना हो गया है। मृतकों में करीब 46 प्रतिशत संख्या शिमला और कांगड़ा जिलों में […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved