• img-fluid

    देश में कोरोना संक्रमित 94 लाख पार, 35,000 से अधिक मिले नए मरीज

  • November 30, 2020

    नयी दिल्ली । देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के 35,438 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 94 लाख के पार 94,28,477 पहुंच गयी। विभिन्न राज्यों से रविवार देर रात तक प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों में 5802 की वृद्धि हुई है जिससे यह संख्या बढ़कर 4,47,948 हो गयी है।

    पिछले 24 घंटों के दौरान 41,128 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद बढ़ कर 88,42,289 हो गयी है। इसी अवधि में 388 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,37,121 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर 4.73 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर भी महज 1.45 फीसदी पर बनी हुई है।

    महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों में 3028 की और वृद्धि दर्ज की गयी। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर अब 90,997 तक पहुंच गयी है। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 5544 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 18 लाख के पार 18,20,059 पहुंच गयी है। इसी अवधि में 4,362 और मरीजों के स्वस्थ होने से इस वायरस से निजात पाने वालों की संख्या 16,80,926 हो गयी है तथा 85 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 47,071 हो गया है। राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर आंशिक कमी के साथ 92.48 फीसदी रह गयी जबकि मृत्यु दर महज 2.62 प्रतिशत है।

    आंध्र प्रदेश में आज संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,67,683 हो गयी। राज्य में सात और लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 6,988 हो गयी है। राज्य में संक्रमितों की तुलना में रोगमुक्त होने वालों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गयी। इस दौरान 3787 और मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या बढ़कर 8,52,298 हो गयी है।

    तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना से संक्रमित 1,459 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या गुरुवार को 7.80 लाख के पार पहुंच गयी। इस अवधि में कोरोना के संक्रमण से नौ और मरीजों की जान चली गयी जिससे मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 11,703 हो गया। इस दौरान राज्य में 1,471 और मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या बढ़कर 7,57,750 हो गयी।

    केरल में पिछले 24 घंटों के दौरान 5,643 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 5,99,601 पहुंच गयी, लेकिन राहत की बात यह है कि सक्रिय मामलों में फिर से गिरावट दर्ज की गयी है जो घट कर 64,601 रह गये। राज्य में इस दौरान 5,861 और मरीजों के स्वस्थ होने से रोग मुक्त लोगों की संख्या 5,32,658 हो गयी है। मृतकों की संख्या बढ़कर 2,224 हो गयी है।

    गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के मामले में भारत दुनियाभर में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। अमेरिका में संक्रमितों की कुल संख्या करीब एक करोड़ से अधिक 1,32,51,540 हो गयी है।देश में नये मामलों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है, जबकि अमेरिका में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है।

    Share:

    वेब सीरीज अपहरण टू की शूटिंग स्थगित

    Mon Nov 30 , 2020
    ऋषिकेश। कोरोना की वजह से वेब सीरीज अपहरण टू (Series hijack two) की शूटिंग स्थगित कर दी गई है। वेब सीरीज अपहरण के निदेशक सिद्धार्थ सेन गुप्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में कई जगह शूटिंग होनी थी। इसके लिए सरकार और स्थानीय प्रशासन की अनुमति ली गई थी। ऋषिकेश के त्रिवेणी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved