• img-fluid

    कोरोना इफेक्ट: भाजपा प्रशिक्षण में गीत की रिकार्डिंग बजेगी, कार्यकर्ता नहीं गाएंगे

  • November 28, 2020

    • 29 नवंबर से शुरू होने वाले प्रशिक्षण वर्ग के लिए हर मंडल में चार लोगों को जवाबदारी सौंपी, 10 विषयों पर होगी ट्रेनिंग

    भोपाल। भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग प्रदेश भर में कल से शुरू होने जा रहा है, जो 13 दिसम्बर तक चलेगा। जिसमें पार्टी के बड़े नेता शामिल होंगे। आमतौर पर भाजपा के किसी भी आयोजन के पहले संगठन का गीत गाया जाता है और सामने बैठे लोग उसे दोहराते हैं, लेकिन यह पहली बार होगा जब गीत की रिकार्डिंग बजेगी और वर्ग शुरू हो जाएगा। लगातार दो दिन सुबह 9 से शाम 5 बजे तक सोशल डिस्टेंसिंग को देखते हुए पदाधिकारियों को भी दूर-दूर बैठाया जाएगा। भाजपा कार्यालय पर वक्ताओं और प्रशिक्षण वर्ग संचालित करने वाले पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में उन वक्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया जो प्रशिक्षण वर्ग में संबोधित करने जाएंगे। इस वर्ग पर कोरोना का साया भी साफ नजर आ रहा है। पहले दो दिन तक प्रशिक्षणार्थियों को वहीं रहना पड़ता था। वे घर नहीं जा सकते थे, लेकिन अब घर जा सकेंगे। प्रशिक्षण वर्ग दो दिन का रहेगा। इसमें शामिल होने वाले सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को दो दिन तक सुबह 9 से शाम 5 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना होगा। सुबह का नाश्ता भी वहीं होगा और दोपहर के भोजन के साथ एक दिन में 5 विषयों पर वक्ता प्रशिक्षण देंगे। फिर इसी तरह दूसरे दिन पांच विषयों पर प्रशिक्षण होगा। इन प्रशिक्षण वर्ग में कांग्रेस छोड़कर आए भाजपाई भी शामिल होंगे। प्रशिक्षण वर्ग के लिए एक वर्ग प्रमुख, एक समन्वयक, एक व्यवस्था प्रभारी और एक मंडल अध्यक्ष को जवाबदारी सौंपी गई है।

    पार्टी के बड़े नेता लेंगे प्रशिण वर्ग में हिस्सा
    भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के 1059 मंडलों में कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण वर्ग आयोजित कर रही है। जिसमें पार्टी के बड़े नेता हिस्सा लेंगे। 29 नवंबर को मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता अलग-अलग मंडलों में पहुंचकर प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ करेंगे। प्रदेश भर में प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों पूरी हो चुकी हैं। प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी एवं वरिष्ठ नेता विजय दुबे ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए मंडल, जिला एवं प्रदेश स्तर पर प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन कर रही है। प्रथम चरण में 29 नवंबर को प्रदेश के संगठनात्मक मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ होगा। पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान सीहोर जिले के शाहगंज मंडल एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा भोपाल के मिसरोद मंडल में प्रशिक्षण वर्ग के उदघाटन सत्र को संबोधित करेंगे।

    इन नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी
    प्रशिक्षण वर्ग के पहले दिन 29 नवंबर को पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह जबलपुर नगर के वीर सावरकर मंडल, पार्टी के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता शाजापुर के पनवाडी मंडल, अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य टीकमगढ़ के कुंडेश्वर मंडल, प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत मुरैना के जौरा मंडल, भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर विदिशा नगर के वेत्रवति मंडल, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोटिया दमोह जिले के दीनदयाल मंडल, प्रदेश शासन के मंत्री मोहन यादव एवं वरिष्ठ नेता विजय दुबे धार के धामनोद मंडल, कमल पटेल बैतूल के आमला मंडल एवं बृजेन्द्रप्रताप सिंह पन्ना के अमानगंज मंडल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र खटीक छतरपुर के हरपालपुर एवं नौगांव मंडल के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होंगे। इसी प्रकार सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह शहडोल के गोहपारू मंडल, सांसद श्रीमती संध्या राय शिवपुरी के पोहरी मंडल, विधायक शैलेन्द्र जैन दमोह के हिंडोरिया, जयप्रकाश चतुर्वेदी पन्ना के गुन्नौर ग्रामीण, पुष्पेन्द्र पाठक बड़ामलहरा, गिरीश गौतम सिंगरौली के बैढन मंडल में प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ सत्र को संबोधित करेंगे।

    Share:

    The Kapil Sharma Show: जानिए इसके कलाकारों के हर एपिसोड की कितनी फीस मिलती है

    Sat Nov 28 , 2020
    ‘द कपिल शर्मा शो’ इस समय टीवी का सबसे पॉपुलर और हिट कॉमेडी शो है। कोरोना संक्रमण के कारण हुए लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग के चलते जब शो में ऑडियंस नहीं आ सकती है तब भी द कपिल शर्मा शो ने बिना ऑडियंस ही लोगों को जमकर एंटरटेनमेंट डोज दी है। इस शो के कलाकार […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved