• img-fluid

    पत्रकारों के लिए नई तकनीक से तालमेल और विश्वसनीयता जरूरी : विजयवर्गीय

  • September 30, 2024

    • जंप के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष मदन मोहन अवस्थी का केबिनेट मंत्री विजयवर्गीय ने किया सम्मान

    जबलपुर। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि आज के दौर में पत्रकारिता के क्षेत्र में तेजी से बदलाव आ रहा है। नई तकनीक के कारण पत्रकारिता में सुविधा बढ़ी है। इस दौर में कई कारणों से पत्रकारों की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि बदलते दौर में भी पत्रकार अपनी ?निष्पक्ष खबरों से जनता में अपनी विश्वसनीयता और मजबूत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वे पत्रकारों के हित में हरसंभव सहयोग करेंगे ?


    इस मौके पर संगोष्ठी के माध्यम से च्च्मीडिया के बदलते परिदृश्य और चुनौतियोंज्ज् के संबंध में विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह एवं विधायक सिंगरौली रामनिवास शाह भी मौजूद थे। कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि लोकतंत्र के जरिये समाज में सभी को समान अधिकार मिले हैं। इस वजह से पत्रकारों के अधिकारों की भी सीमा है। उन्होंने कहा कि प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ सोशल मीडिया का भी विस्तार हुआ है। इस विस्तार में खबरों की जिम्मेदारी को लेकर समाज में खतरे भी बढ़े हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि पत्रकार स्वयं अपने मानक तैयार कर समाज में आदर्श प्रस्तुत करें। मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि देश की आजादी के बाद नवगठित सरकारों ने देश में तुष्टिकरण को बढ़ाया है। इससे समाज में असमानता का माहौल निर्मित हुआ। वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने देशहित में धारा 370 को समाप्त कर एक महत्वपूर्ण फैसला लिया। उन्होंने कहा कि संविधान के माध्यम से देश के प्रत्येक राज्य के नागरिकों को एक समान अधिकार दिये गये हैं। मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारत ने सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इस वजह से दुनिया में भारत की साख मजबूत हुई है और भारत की आवाज को दुनिया पूरी गंभीरता से सुनती है। मध्यप्रदेश की ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्रीय पत्रकारिता का अपना अलग महत्व है। क्षेत्रीय खबरों से ही राष्ट्रीय स्तर की खबरें बनती है। उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारों के लगातार प्रशिक्षण पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में एन यू जे के राष्ट्रीय अध्यक्ष रासबिहारी शर्मा ने कहा कि यह पत्रकार हितों के लिए काम करने वाला देश का सबसे पुराना संगठन है। यह संगठन पत्रकारों को विधि प्रकोष्ठ के माध्यम से कानूनी सहायता भी उपलब्ध करवाता है। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप तिवारी ने एन यू जे द्वारा पत्रकारों के लिए चलाई जा रही गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एन यू जे की अगली बैठक शीघ्र ही हरिद्वार में होगी। कार्यक्रम के दौरान जम्प के प्रदेश उपाध्यक्ष और अग्निबाण जबलपुर संस्करण के संचालक एवं संपादक मदन अवस्थी का सम्मान कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा दिया गया।

    Share:

    अगर पेशा है जूनून...तो सब कुछ है संभव

    Mon Sep 30 , 2024
    ‘मंडे पॉजिटिव’ में आज पढि़ए कैसे शिक्षक ब्रिजनंदनी की राह बनी एक सीख मदन मोहन अवस्थी, जबलपुर। मध्य प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता के स्तर में सुधार के लिए विद्यालयों में अच्छे भवन, तकनीकी सुविधा एवं पर्याप्त शिक्षकों के दावे सरकारी स्तर पर खूब किए जाते रहे हैं, लेकिन जबलपुर में इसकी हकीकत उलट है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved