• img-fluid

    नगर निगम के पेट्रोल पंप का निर्माण अंतिम चरणों में

  • April 12, 2022

    • पेट्रोल डीजल पर निगम के वाहनों का खर्च बचेगा-महिला कर्मचारी करेंगी संचालन

    उज्जैन। नगर निगम मुख्यालय परिसर आगर रोड पर निगम द्वारा अपने स्वामित्व का पेट्रोल पंप स्थापित किया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य अब अंतिम चरणों में पहुँच गया है। यह पेट्रोल पंप शुरु होने के बाद न केवल नगर निगम की आय बढ़ेगी बल्कि विभाग के वाहनों को चलाने के लिए पेट्रोल डीजल की आपूर्ति भी उसी पंप से की जाएगी और इससे भी बचत होगी। पेट्रोल पंप का संचालन महिलाकर्मियों द्वारा किया जाएगा। शहर के विकास हेतु निगम की आय में वृद्धि होना अत्यंत आवश्यक है इसको ध्यान में रखते हुए तथा निगम के खर्च में कमी किये जाने व आय में वृद्धि किये जाने हेतु नगर निगम मुख्यालय परिसर की 35 बाय 35 वर्गमीटर भूमि पर निगम वाहनों के लिए कंज्यूमर पंप एवं आम नागरिकों की ईंधन आपूर्ति (पेट्रोल एवं डीजल) के लिए रिटेल पंप की स्थापना की जा रही है। पेट्रोल पंप आउटलेट इंडियन आयल कॉर्पोरेशन द्वारा तैयार किया जा रहा है। पेट्रोल पंप की स्थापना होने से पास ही कृषि उपज मण्डी के व्यवसायियों और किसानों को भी इसका फायदा मिलेगा। साथ ही क्षैत्र से लगे रहवासियों को भी अपने निकट क्षेत्र में पेट्रोल पंप की सुविधा मिलेगी। पट्रोल पंप पर महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किये जाने के उद्देश्य से पंप का संचालन महिला कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा। पंप पर नागरिकों की सभी सुविधाओं को ध्यान में रखा जाकर हवा भरने के लिए मशीन, ऑयल क्वालिटी चेक करने के लिए ऑयल चौकिंग मशीन, पीने के पानी की सुविधा, बायो टॉयलेट्स तथा आगजनी की घटनाओं से सुरक्षा की दृष्टि से फायर सेफ्टी फिचर्स इत्यादि आवश्यक व्यवस्था भी रहेगी।


    मई में शुरू करने का दावा
    नगर निगम के पास छोटे बड़े मिलाकर करीब साढ़ 400 से अधिक वाहन है और इनमें प्रतिमा डीजल पेट्रोल का खर्च करीब 1 से सवा करोड़ रुपए का आता है। वर्तमान में नगर निगम एसएफ के देवास रोड स्थित पेट्रोल पंप से डीजल पेट्रोल ले रही है, इसके पहले मक्सी रोड स्थित पेट्रोल पंप से डीजल पेट्रोल लिया जाता था और नगर निगम आर्थिक तंगहाली के चलते बिल अदा नहीं कर पाती थी। इसी को देखते हुए नगर निगम ने अपना स्वयं का पेट्रोल पंप खोलने का निर्णय लिया और एक कंपनी को यह काम दिया है फायर ब्रिगेड के पास वाली जमीन पर करीब 3000 स्क्वायर फीट जमीन पर पेट्रोल पंप का काम चल रहा है। मई माह में इस पेट्रोल पंप का काम पूरा होने वाला है। पेट्रोल पंप खोलने से नगर निगम को हर साल एक से डेढ़ करोड़ रुपए की आय होगी और कमीशन भी मिलेगा इस पेट्रोल बम के साथ ही काफी हाउस और अन्य प्रतिष्ठान भी बनाने की नगर निगम की योजना है जो आने वाले दिनों में बनाए जाएंगे फिलहाल मई में पेट्रोल पंप शुरू होगा। पेट्रोल पंप निर्माण के लिए फायर ब्रिगेड से लगी पुरानी बाउंड्री वाल को भी तोड़ दिया गया है अब मुख्य सड़क पर नगर निगम का पेट्रोल पंप दिखाई देगा। ं

    Share:

    सिंहस्थ मेला क्षेत्र से मुक्त नहीं होगी सांवराखेड़ी, जीवनखेड़ी क्षेत्र की जमीन

    Tue Apr 12 , 2022
    नए मास्टर प्लान के प्रारंभिक प्रकाशन पर राजधानी में आपत्ति दर्ज कराएगी अखाड़ा परिषद नगर पूजा मार्ग और मंदिरों पर हुए अतिक्रमणों को लेकर संतों की नाराजगी उज्जैन। नए मास्टर प्लान के तहत सांवराखेड़ी और जीवनखेड़ी क्षेत्र की सिंहस्थ मेला आयोजन के दौरान उपयोग में आने वाली जमीन को मेला क्षेत्र से मुक्त करने के […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved