• img-fluid

    सुपर कोरीडोर पर कंस्ट्रक्शन मैनेजर की हत्या, कार से फैक्ट्री पहुंचे तो बदमाशों ने मौका देखकर गोली मारी

  • September 24, 2024

    इंदौर। इंदौर (Indore) के बाणगंगा इलाके (Banganga area) में मंगलवार सुबह एक कंस्ट्रक्शन मैनेजर (Construction Manager) की गोली मारकर हत्या (shot dead) कर दी गई। वह अपनी कार से फैक्ट्री पहुंचे थे। तभी बदमाशों ने मौका देखकर फायर कर दिया। बाणगंगा पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम बलराम राठौर (Balram Rathore) निवासी हातोद है।


    मंगलवार सुबह बलराम कार से ग्राम बरदरी में निर्माणाधीन अग्रवाल फैक्ट्री (सुपर कोरीडोर के नजदीक) पर पहुंचे थे। इस दौरान बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। इसके बाद बदमाश गाड़ियों से भाग निकले। गंभीर हालत में बलराम को अरविंदो ले जाया गया। यहां कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी।

    बलराम पर पर दो से तीन फायर किए गए थे। पुलिस को आसपास की फैक्ट्री से सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। जिसमें बलराम कार से फैक्ट्री की तरफ जाते दिख रहे हैं। हालांकि हत्याकांड की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस बलराम के पूर्व के विवादों को लेकर जानकारी निकाल रही है।

    Share:

    रेलवे कर्मचारियों ने ही गढ़ दी ट्रेन एक्सीडेंट की मनगढ़ंत कहानी, प्लान जानकर उड़ जाएंगे होश

    Tue Sep 24 , 2024
    सूरत: देश में बढ़ते रेल हादसों ने सरकार के साथ ही आम नागरिकों की भी परेशानी बढ़ा दी हैं. परेशानी के साथ ही रेल यात्री डर के साए में रेल में सफर करने को मजबूर हैं. देशभर से कई वीडियो सामने आए हैं जहां शरारती तत्वों ने जानबूझकर रेलवे ट्रैक्स पर एक्सीडेंट को अंजाम देने […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    मंगलवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved