• img-fluid

    MP में कर्ज को लेकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, लोगों को खिलाए कर्ज के लड्डू

  • September 26, 2024

    भोपाल। प्रदेश की भाजपा सरकार (BJP Government) के खिलाफ लगातार उग्र हो रही प्रदेश कांग्रेस ने गुरुवार को राजधानी भोपाल में एक अनोखा प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला (Congress leader Manoj Shukla) ने कर्ज के लड्डू’ बांटे। दरअसल अपने पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय (Pandit Deen Dayal Upadhyaya) की जयंती से एक दिन पहले प्रदेश की भाजपा सरकार ने बाजार से पांच हजार करोड़ का फिर से कर्ज लिया है। शुक्ला का कहना है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस वित्त वर्ष में ही 10 हजार करोड़ का कर्जा ले लिया है। और अब तक के कार्यकाल में वे 15000 करोड़ का कर्ज ले चुके हैं।

    शुक्ला ने कहा कि प्रदेश सरकार पर अब लगभग पौने चार लाख करोड़ का कर्ज है। कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने यहां एकत्रित लोगों को कर्ज के लड्डू खिलाते हुए कहा कि प्रदेश पर कर्ज की स्थिति यह है कि राज्य के कुल बजट से ज्यादा राज्य पर कर्ज चढ़ चुका है। उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के एक दिन पहले पांच हजार करोड़ का कर्जा लेकर भाजपा सरकार ने साबित कर दिया है कि अंतिम व्यक्ति के विकास की बातें कितनी खोखली हैं।


    प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आमजनों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। शुक्ला ने कहा कि अब तक हमने बुजुर्गों से कंबल ओढ़कर घी पीने की कहावत सुनी थी, लेकिन इससे आगे बढ़ते हुए भाजपा सरकार और उसके नेता कर्ज के लड्डू खाकर मालामाल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब अदूरदर्शी और अक्षम नेतृत्व हो तो उसके पास राज्य को चलाने के लिए कर्ज का रास्ता ही बचता है लेकिन जनता को इसकी कीमत चुकानी होती है।

    उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश की जनता पर रहम करे और प्रदेश को कर्ज में डुबो रही मोहन सरकार और उसके मंत्रियों को तत्काल हटाए। इस दौरान रवीन्द्र साहू झूमर वाला, तारिक अली, अमित खत्री, संदीप सरवैया, मुजाहिद सिद्दीकी, राहुल सेन, मो फहीम, असलम डायर, मेहमूद अनवर गुड्डू, मो आमिर,अलमास अली,अलीम उद्दीन बिल्ले, रविशंकर मिश्रा, सुशील ठाकुर, अनीस सलमानी, फैजान खान आदि मौजूद थे।

    Share:

    बिलकिस बानो केस में सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की गुजरात सरकार की याचिका

    Thu Sep 26 , 2024
    नई दिल्ली: बिलकिस बानो केस (Bilkis Bano Case) में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने गुजरात सरकार (Gujarat Government) की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें 2002 के गुजरात दंगों के दौरान बिलकिस बानो के साथ रेप और उसके परिवार के 7 सदस्यों की हत्या के दोषी 11 लोगों को दी गई छूट को […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved