• img-fluid

    उपचुनाव की बेला में कांग्रेस का सोशल मीडिया ठप

  • September 18, 2020

    • चुनाव क्षेत्रों के प्रभारियों के कार्य करने से किया मना

    भोपाल। मध्यप्रदेश में उप चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है घमासान तेज होता जा रहा है। खासकर भाजपा और कांग्रेस में जोरदार तैयारियां चल रही हैं। दोनों पार्टियों के दिग्गज नेता उप चुनाव वाले क्षेत्रों में मोर्चा संभाल चुके हैं। कांग्रेस को घेरने के लिए भाजपा का सोशल मीडिया विभाग पूरी तरह सक्रिय है, जबकि कांग्रेस का सोशल मीडिया विभाग पूरी तरह ठप्प पड़ा है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार इसकी वजह है कांग्रेस आईटी सेल के अध्यक्ष अभय तिवारी की निष्क्रियता।
    एक तरफ जहां भाजपा सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस को लगातार घेर रही है वहीं कांग्रेस के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सन्नाटा छाया हुआ है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि विगत 15-20 दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफार्म सूना पड़ा है। दरअसल आईटी सेल के अध्यक्ष अभय तिवारी के कारण स्थिति बिगड़ी है। पार्टी पदाधिकारियों का आरोप है कि तिवारी केवल के्रडिट लेने के चक्कर में रहते हैं। काम दूसरे लोग करते हैं और श्रेय वे ले जाते हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान भी ऐसा ही हुआ था। आरोप है कि वे दूसरों के कंधे पर बंदूक रखकर चलाते हैं। उप चुनाव की इस बेला में चुनाव क्षेत्रों के प्रभारियों ने काम करने से मना कर दिया है। पार्टी सूत्रों का दावा है कि इंदौर, ग्वालियर, मुरैना, और भिंड के सोशल मीडिया प्रभारी काम नहीं कर रहे हैं। इसकी वजह यह है कि तिवारी निष्क्रिय बने हुए हैं। सूत्रों का कहना है कि पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ तक इसकी जानकारी नहीं पहुंच पा रही है। इसलिए यह स्थिति बनी हुई है। आलम यह है कि कांग्रेस के सोशल मीडिया के ठप्प पडऩे के कारण लोगों को यह जानकारी भी नहीं मिल पाती है कि पार्टी की गतिविधियां क्या है। अगर ऐसी ही स्थिति रही तो उप चुनाव में कांग्रेस प्रचार में भाजपा से काफी पिछड़ जाएगी।

    Share:

    सिंधिया के गढ़ में कमलनाथ का चुनावी शंखनाद आज

    Fri Sep 18 , 2020
    ग्वालियर में 2 दिन रहकर कांग्रेस का माहौल बनाएंगे पूर्व मुख्यमंत्री भोपाल। मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए नेताओं के धुआंधार दौरे शुरू हो गए हैं। ग्वालियर चंबल की 16 सीटों पर कांग्रेस के चुनाव प्रचार का शंखनाद आज होगा। उपचुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved