• img-fluid

    कांग्रेस की सूची देर रात तो भाजपा की कल हो सकती है जारी

  • October 18, 2023

    भाजपा 6 घंटे नड्डा के घर चली बैठक सभी शेष 94 नाम तय

    भोपाल। मध्यप्रदेश (MP) में भाजपा (BJP) के शेष 94 प्रत्याशियों के चयन को लेकर दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (Party’s national president JP Nadda) के घर पर लगभग 6 घंटे चली बैठक में सभी नामों पर सहमति बन गई है। यह सूची भी चौथी सूची की तरह बेहद चौंकाने वाली होगी। माना जा रहा है कि कल शाम तक भाजपा अपने सभी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर देगी। 94 में से 71 वो सीट हैं जिनमें भाजपा के मौजूदा विधायक हैं। इनमें दो दर्जन से अधिक विधायकों के नाम काटे जाने के साथ ही कई नए चेहरों को मौका दिया जाएगा। इसके अलावा 3 मंत्री जिनमें उषा ठाकुर भी शामिल है उनका नाम होल्ड पर रखा गया है। इसमें से 2 मंत्रियों के नाम काटे जाने की संभावना है। अब तक भाजपा ने अपने 128 विधायकों में से 57 विधायकों को टिकट दिया है, जबकि 3 विधायकों के टिकट काटे हैं। भाजपा में इसमें कुछ ऐसी सीटों पर जहां प्रत्याशियों का जबरदस्त विरोध है, इसके चलते कुछ सीटों पर नाम बदले जा सकते हैं। इसके अलावा कुछ मौजूदा विधायकों और तीन में से दो मंत्रियों के टिकट कटने की पूरी संभावना जताई गई है।

    Share:

    पारा फिर लुढक़ा, छह दिन बाद 20 डिग्री के नीचे पहुंचा

    Wed Oct 18 , 2023
    दिन में तेज धूप और रात को ठंडी हवाएं इंदौर (Indore)। शहर में तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव नजर आ रहा है। छह दिनों बाद कल रात पारा फिर लुढक़कर 20 डिग्री के नीचे पहुंचा। दूसरी ओर दिन में तेज धूप के कारण गर्मी बनी हुई है और शाम होते ही हवाओं में ठंडक का एहसास […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved