• img-fluid

    खराब फसलों और करंट से किसानों की मौतों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

  • October 11, 2022

    अशोकनगर। सोमवार को जिला कांग्रेस द्वारा कलेक्ट्रेट गेट पर धरना दिया गया। धरने की वजह अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों का मुआवजा एवं पिछले सालों का बीमा किसानों को देने की मांग को लेकर था। इस दौरान विधायक गोपाल सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष हरिसिंह रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।


    धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान कांगे्रस नेताओं का कहना था कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने आपको किसान पुत्र बताते हैं लेकिन किसानों की समस्याओं के निराकरण को लेकर उनका ध्यान नहीं है इस कारण किसानों की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। हाल ही में हुई वर्षा एवं अतिवृष्टि के कारण किसानों की फसलें खराब हुई थीं। पिछले साल का खरीफ फसल का बीमा आज तक किसानों को नहीं मिला है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष रीतेश जैन ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि हाल ही में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण पिछले छह दिनों में पांच किसानों की करंट लगने से मौत हो गई है।

    Share:

    पुलिस ने पकड़ी जहरीली शराब, चांचौड़ा, कुंभराज में स्मैक तस्करों को अभयदान

    Tue Oct 11 , 2022
    8 मामले पंजीबद्ध,सभी आरोपी फरार गुना। मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशों पर गुना पुलिस अधीक्षक पंकज श्रीवास्तव द्वारा गुना जिले में नशे के खिलाफ एक विशेष अभियान नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है । इस अभियान के तहत गुना पुलिस द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबारियों की कुंडलियां खंगाली जाकर निरंतर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved