इंदौर न्यूज़ (Indore News)

जलकर और कचरा शुल्क वृद्धि के विरोध में कांग्रेस पकड़ेगी मैदान

 


इंदौर। नगर निगम (Municipal Corporation) द्वारा अचानक बढ़ाए गए जलकर (Water Tax) और कचरा शुल्क (Garbage Duty) को लेकर कांग्रेस (Congress) ने विरोध का मैदान पकडऩे का ऐलान किया है। विधायक एवं महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला (Mayor candidate Sanjay Shukla) ने इसको लेकर फिलहाल सोशल मीडिया (Social Media) पर आंदोलन करने की बात कही है। शुक्ला ने कहा कि बिना जनप्रतिनिधि वाली नगर निगम के अधिकारी ऐसा निर्णय कैसे ले सकते हैं?


1 अप्रैल से शहर के लोगों को जलकर और कचरा शुल्क की दुगुनी राशि नगर निगम में जमा कराना होगी। इसके साथ ही सीवरेज का नया टैक्स भी जनता पर लाद दिया है। बढ़ती महंगाई में नगर निगम (Municipal Corporation) ने टैक्स में वृद्धि कर लोगों को जोरदार झटका दिया है, जबकि शहर के लोग कोरोना काल के कारण न तो ठीक से व्यापार कर पा रहे हैं और न ही नौकरी करने वालों को पूरी तनख्वाह मिल रही है। इससे आम आदमी पर असर पड़ेगा। विधायक शुक्ला ने कहा कि इसके विरोध में पूरे शहर में आंदोलन करने की तैयारी की जा रही है। चूंकि अभी कोरोना काल चल रहा है और हम भीड़ के माध्यम से विरोध नहीं कर सकते हैं, इसलिए सोशल मीडिया (Social Media) पर विरोध की तैयारी की जा रही है। आम लोगों को अपने-अपने सोशल मीडिया अकााउंट के माध्यम से इस फैसले का विरोध करना चाहिए और भाजपा के जनप्रतिनिधियों को टैग करना चाहिए। जनप्रतिनिधियों के बिना चलने वाली नगर निगम के अधिकारियों ने मनमानी करते हुए टैक्स का डबल बोझ आम लोगों पर डाल दिया है और जनता पर दबाव बढ़ाया जा रहा है, जबकि जनता को ऐसे समय में राहत दी जानी चाहिए। फिलहाल कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल (Vinay Bakliwal) के साथ संभाग आयुक्त एवं निगम प्रशासक डॉ. पवन शर्मा (Dr. Pawan Sharma) से टैक्स वृद्धि वापस लेने की मांग करेगा। शुक्ला ने यह भी कहा कि नगर निगम के राज्य सरकार पर 400 करोड़ रुपए बकाया है, जिसे लिया जाना चाहिए।

Share:

Next Post

UP : शादी से 24 घंटे पहले लड़की ने अपने प्रेमी के साथ फांसी लगाकर दी जान

Wed Mar 31 , 2021
कानपुर। साथ जीने का सपना टूट गया तो प्रेमिका ने अपनी शादी से 24 घंटे पहले ही प्रेमी के साथ जान देने का फैसला कर डाला। प्रेमी युगल ने अपने ही गांव के बाहर नीम के पेड़ पर रस्सी से लटक कर जान (Suicide) दे दी। कानपुर (Kanpur) के चौबेपुर में ऐसा ही मामला सामने […]