• img-fluid

    भ्रष्टाचार को लेकर महापौर का पुतला फूंकेगी कांग्रेस

  • July 18, 2024

    • 6 अगस्त को नगर निगम पर बड़ा आंदोलन, गांव और शहर के कांग्रेसी भी शामिल होंगे

    इंदौर। भाजपा के महापौर द्वारा भ्रष्टाचार को लेकर कोई कार्रवाई नहीं करने और दो साल की नाकामियों को लेकर कांग्रेस अगले महीने एक बड़ा आंदोलन करने जा रही है। 6 अगस्त को होने वाले इस जंगी आंदोलन में शहर और कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। कांग्रेस ने शहर का विकास-भ्रष्टाचार का विनाश का संकल्प लेकर आंदोलन करने का निर्णय लिया है। इसी को लेकर महापौर परिषद के दो साल पूरे होने पर यह आंदोलन किया जा रहा है। इसके पहले भी एक बार शहर कांग्रेस और कांग्रेस पार्षद दल नगर निगम पर जंगी प्रदर्शन कर चुके हैं। यह दूसरा प्रदर्शन रहेगा। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीतसिंह चड्ढा, जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव और नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने बताया कि 6 अगस्त को पूरी कांग्रेस एकसाथ नगर निगम पर प्रदर्शन कर घेराव करेगी।

    इस दौरान महापौर का पुतला भी फूंका जाएगा। चौकसे ने कहा कि नगर निगम में लगातार भ्रष्टाचार की परत दर परत खुलते जा रही है, लेकिन महापौर पुष्यमित्र भार्गव मौन हैं। फर्जी फाइलों की मूल नस्तियां गायब होना, नाला टैपिंग के नाम पर 1 हजार करोड़ रुपया खर्च करने के बाद भी सडक़ों का नदी में तब्दील हो जाना, सडक़ों का पेचवर्क नहीं होना, रेट झोन में अनावश्यक वृद्धि, अवैध कालोनी को वैध नहीं कर पाना, कुंदन नगर में सडक़ बनाए बिना बिल लगाना, नगर निगम की माली हालत खराब होना, रिमूवल गैंग को सेना की वर्दी पहनाकर हंसी उड़वाना, सराफा चौपाटी की सुरक्षा, स्मार्ट सिटी कंपनी के कामों में अड़चन पैदा करना, पौधारोपण में 5 करोड़ रुपए की राशि इवेंट कंपनी को देना, सत्संग भवन का निर्माण नहीं होना आदि ऐसे कारण है, जिसमें महापौर चुप्पी साधे हुए हैं, वहीं दो साल में उन्होंने कोई ऐसा उल्लेखनीय कार्य नहीं किया है, जिसको वे बता सकें। इसी को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी इस प्रदर्शन में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा स्थानीय नेताओं में कृपाशंकर शुक्ला, रवि जोशी, सत्यनारायण पटेल, अवनीश भार्गव, गजेन्द्र सिसोदिया, अश्विन जोशी, दीपू यादव, पिंटू जोशी, शेख अलीम, राजेश चौकसे, अमन बजाज, मोतीसिंह पटेल, राधेश्याम पटेल, रीना बौरासी सहित सभी कांग्रेस पार्षद कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन में पहुंचेंगे।

    Share:

    राजस्थान भाजपा अध्यक्ष जोशी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले बीफ खाने वाले संसद में दिखाते हैं भगवान शिव की तस्वीर

    Thu Jul 18 , 2024
    जयपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर स्पष्ट रूप से हमला करते हुए, राजस्थान भाजपा प्रमुख सीपी जोशी (Rajasthan BJP President CP Joshi) ने कहा है कि जो लोग “गोमांस खाते (beef eaters) हैं” वे संसद (Parliament)  में भगवान शिव (Lord Shiva) की तस्वीर दिखाते हैं। जोशी ने यह टिप्पणी बुधवार को दौसा में […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved