• img-fluid

    कांग्रेस ने मुंबई में निकाली जन न्याय पदयात्रा’

  • March 17, 2024


    मुंबई । कांग्रेस (Congress) ने मुंबई में (In Mumbai) रविवार को जन न्याय पदयात्रा’ (‘Jan Nyay Padyatra’) निकाली (Taken Out) । मुंबई में राहुल गांधी की भारत जोड़ो नया यात्रा ख़त्म होने के बाद यह यात्रा मणि भवन संग्रहालय से शुरू हुई। यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और अभिनेत्री स्वरा भास्कर शमिल हुए।


    इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को मध्य मुंबई में डॉ. बी आर आम्बेडकर के स्मारक चैत्यभूमि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करके तथा संविधान की प्रस्तावना पढ़कर अपनी 63-दिवसीय ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का समापन किया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के साथ उनकी बहन एवं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी थीं।

    भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुई अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कहा कि जिस हिंदुस्तान में हम पले-बढ़े हैं, जिसमें किसी भी प्रकार भेदभाव नहीं है। हमें विभाजित करने का प्रयास हो रहा है। आज सत्ता में एक खास तरह की राजनीति है जो नफरत की राजनीति है। हमारे भगवानों का नाम लेकर नफरत फैलाई जा रही है, मैं एक हिंदू होने के नाते यह समझती हूं कि अगर आप भगवान का नाम लेकर कत्ल कर रहे हैं तो उससे बड़ा पाप कोई नहीं है।

    Share:

    बीआरएस के एक और सांसद जी. रंजीत रेड्डी ने इस्तीफा देकर हो गए कांग्रेस में शामिल

    Sun Mar 17 , 2024
    हैदराबाद । बीआरएस के एक और सांसद (Another BRS MP) जी. रंजीत रेड्डी (G. Ranjit Reddy) ने इस्तीफा देकर (Resigned) कांग्रेस में शामिल हो गए (Joined Congress) । लोकसभा चुनाव से पहले भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को एक और झटका देते हुए चेवेल्ला से उसके मौजूदा सांसद जी. रंजीत रेड्डी ने रविवार को पार्टी से […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved