• img-fluid

    ब्रिटेन चुनाव को लेकर शशि थरूर ने बीजेपी पर साधा निशाना, बोले- अबकी बार 400 पार हो गया

  • July 06, 2024

    नई दिल्‍ली (New Delhi) । यूके (UK) के आम चुनाव (General election) में 14 साल बाद लेबर पार्टी की बड़ी जीत हुई है। अब इसको लेकर कांग्रेस (Congress) से सीनियर नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने बीजेपी (BJP) पर निशाना साधा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, आखिरकार अबकी बार 400 पार हो गया, लेकिन यहां नहीं किसी दूसरे देश में। बता दें कि इस बार लोकसभा चुनाव में बीजेपी का नारा था, ‘अबकी बार 400 पार।’ चुनाव से पहले दावा किया जाता था कि इस बार अकेली बीजेपी 370 सीटें जीतेगी और एनडीए 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी। हालांकि परिणाम एकदम अलग रहे। बीजेपी 240 सीटें ही जीत पाई। वहीं एनडीए के खाते में कुल 293 सीटें आईं।

    कांग्रेस की बात करें तो उसे 99 सीटों पर जीत हासिल हुई। वहीं इंडिया गठबंध ने कुल 234 सीटो पर जीत दर्ज की। चुनाव के बाद दो निर्दलीय सांसदों ने इंडिया गठबंधन का समर्थन कर दिया। इस तरह उनकी कुल संख्या 236 हो गई। बता दें कि शशि थरूर ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर यूके के चुनाव परिणाम का ग्राफ शेयर करते हुए तंज कसा था। इसमें देखा जा सकता है कि लेबर पार्टी को 411 और कंजरवेटिव को 121 सीटें मिल रही हैं। बता दें कि यूके में 650 सदस्यों वाली संसद है।


    कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि यूके में इतना बड़ा राजनीतिक परिवर्तन एक महीने पहले भारत में चल रहे बदलाव की याद दिलाता है। रमेश ने कहा, स्वघोषित नॉन बायोलॉजिकल व्यक्ति को उसकी पार्टी के ही सांसदों ने अपना नेता नहीं चुना इसके बाद भी उन्होंने खुद को गठबंधन का नेता घोषित कर दिया। चुनाव के बाद एक छवि खराब हो गई इसके बावजूद उनके नेता उन्हें बचाने में लगे रहे। यह एक राजनीतिक और नैतिक हार थी।

    बता दें कि शुक्रवार को कीर स्टारमर यूके के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं। इस बार कंजरवेटिव पार्टी की हार हुई है। लेबर पार्टी को कुल 412 सीटें हासिल हुई हैं। वहीं कंजरवेटिव 121 पर सिमट गई। लेबर पार्टी का वोट शेयर 33.7 फीसदी है वहीं कंजरवेटिव को 23.7 फीसदी ही वोट मिले।

    Share:

    विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने किया बड़ा फेरबदल, 23 राज्यों में घोषित किए प्रभारी, जानें किस राज्य में कौन

    Sat Jul 6 , 2024
    नई दिल्ली। भाजपा (BJP) ने हरियाणा, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और ओडिशा जैसे बड़े राज्यों समेत देश भर के 23 राज्यों (23 states) और केंद्र शासित प्रदेशों (Union Territories) में अपने प्रभारी (in-charges) और सह-प्रभारी घोषित कर दिए हैं। हाल ही में सांसद बने संबित पात्रा (Sambit Patra) को भी इसमें बड़ी जिम्मेदारी मिली है और […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved