इंदौर न्यूज़ (Indore News)

कांग्रेस को चंदे में पूरे मध्यप्रदेश से मात्र 48 लाख मिले

  • पूरे देश में चलाया था डोनेट फॉर देश अभियान… जहां कांग्रेस की सरकार वहां से भी मात्र पौने दो करोड़ मिले

इन्दौर, निलेश राठौर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ऐतिहासिक तिलक स्वराज कोष से प्रेरित होकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर क्राउड फंडिंग के लिए शुरू किए गए डोनेट फॉर देश नामक अभियान में पूरे मध्यप्रदेश से मात्र 48 लाख 98 हजार रुपए प्राप्त हुए तो जिस तेलंगाना राज्य में कांग्रेस की सरकार है, वहां भी मात्र 1 करोड़ 72 लाख 97 हजार रुपए का चंदा ही मिल पाया। तमिलनाडु में तो स्थिति यह रही कि यहां से पार्टी को मात्र 35 लाख रुपए मिले।

पूरे देश में कांग्रेस की आर्थिक स्थिति के साथ ही खुद की स्थिति इतनी कमजोर हो चुकी है कि प्रदेश सहित देश में कांग्रेस पार्टी की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के उद्देश्य से दिल्ली में बैठे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आलाकमान के निर्देश पर पुरे देश में 18 दिसम्बर से चलाए गए डोनेट फॉर देश नामक अभियान में मात्र 10 करोड़ 15 लाख 16 हजार 23 रूपए प्राप्त कर सके। इस अभियान को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ऐतिहासिक तिलक स्वराज कोष से प्रेरित होकर चलाया जा रहा है। उक्त अभियान को कांग्रेस पार्टी को सशक्त बनाने के लिए प्रारंभ किया गया था, लेकिन कमजोरी का आलम यह रहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रतिनिधियों सहित, प्रदेश कांग्रेस के नेताओं, विधायक और पार्षदों के साथ मोर्चा-संगठन के अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कांग्रेस पार्टी के समर्थकों ने भी कोई चंदा नहीं दिया, जबकि उन्हें क्राउड फंडिंग में मात्र 1380 रुपए का योगदान देना था।


चुनाव में खुद को मालदार बताते रहे और चंदे में कंगाल निकले
हाल में हुए मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ के चुनाव में टिकट लेते समय प्रत्याशियों द्वारा खुद को करोड़पति से लेकर चुनाव में सक्षम बताने वाले विधायकों ने भी योगदान नहीं दिया। इस अभियान में मध्यप्रदेश भी फिसड्डी ही साबित हुआ। यहां से मात्र 48 लाख 98 हजार 150 रुपए कांग्रेस जमा कर पाई। अभियान में सबसे ज्यादा रुपए डोनेट करवाने में तेलंगाना तो सबसे पीछे रहा तमिलनाडु।

18 दिसम्बर से 2 जनवरी तक डोनेट फॉर देश के आंकड़े
अभियान में शामिल राज्य प्राप्त रुपए
तेलंगाना 1, 71, 97, 508
हरियाणा 1, 20, 89,172
महाराष्ट्र 1,19, 14, 252
राजस्थान 1, 07,18, 660
उत्तरप्रदेश 68, 29, 966
मध्यप्रदेश 48, 98, 150
दिल्ली 48, 30, 633
कर्नाटक 45, 84, 695
बिहार 35,11, 438
तमिलनाडु 34, 90, 738

Share:

Next Post

इंदौर होकर गुजरेगी सात ज्योतिर्लिंग रेल यात्रा

Fri Jan 5 , 2024
19 फरवरी को आईआरसीटीसी का विशेष टूर इंदौर। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) द्वारा सात ज्योतिर्लिंग दर्शन के साथ द्वारका और शिर्डी यात्रा के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाई जाएगी। यह यात्रा इंदौर, देवास और उज्जैन होते हुए गुजरेगी। पर्यटक ट्रेन 19 फरवरी को जबलपुर से चलेगी और 29 फरवरी को लौटेगी। […]