• img-fluid

    कांग्रेस अध्यक्ष पद: कमलनाथ ने वोट डालने के बाद मीडिया पर लगाया बड़ा आरोप

  • October 17, 2022

    भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ (Congress state president Kamal Nath) ने सोमवार को सबसे पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष (party national president) के चुनावों के लिए वोट डाला। इसके बाद उन्होंने आरोप लगाया कि मीडिया (Media) को जिस तरह से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को कवर करना चाहिए, वह नहीं हो रहा है। सब जानते और समझते हैं कि मीडिया ऐसा क्यों कर रहा है। फिर भी सच्चाई (Truth) को कोई छिपा नहीं सकता है।

    कमलनाथ ने कहा कि मैं कल कर्नाटक के बेल्लारी में भारत जोड़ो यात्रा (india Jodo Yatra) में शामिल हुआ। मैंने अपने रीजनीतिक जीवन में इतना उत्साह और जोश कभी नहीं देखा। मुझे दुख है कि मीडिया को जिस तरह इसे प्रचारित करना है, वह नहीं कर रही है। मैं समझता हूं कि ऐसा क्यों हो रहा है, पर जो मैं देखकर आया हूं, यात्रा में जो लोग देख रहे हैं, उनसे सच्चाई छिपा हुई नहीं हुई है। मप्र में 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस के बड़े-बड़े पदाधिकारी पहले ही पार्टी छोड़कर भाजपा में जा चुके हैं। ऐसे में पार्टी को उम्मीद है कि भारत जोड़ो यात्रा का फायदा मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस को होगा। इस सच्चाई को कोई छिपा नहीं सकता।


    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में आमने-सामने हैं। इस चुनाव के बाद पार्टी को 24 से अधिक वर्षों में एक गैर-गांधी अध्यक्ष मिलना तय है। चुनाव के परिणाम की घोषणा 19 अक्टूबर को की जाएगी। इस पद के लिए मतदान देशभर के 65 से अधिक मतदान केंद्रों में हो रहा है। मध्यप्रदेश के 502 प्रतिनिधियों की इस चुनाव में मतदान करने की उम्मीद है।

    Share:

    MP: सरपंच के खेत में मिला पॉलीथिन में लिपटा महिला का सिर कटा शव

    Mon Oct 17 , 2022
    बड़वानी: मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले (Barwani district of Madhya Pradesh) के जुलवानिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ठान गांव (Than Village) के एक खेत में सिर कटी लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई. ग्रामीणों की सूचना पर जुलवानिया थाना प्रभारी पुलिस बल (Julwania police station in-charge police force) के साथ मौके पर पहुंची है. पुलिस […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved