• img-fluid

    इंदौर के कांग्रेस अध्यक्ष का निर्णय अब हरियाणा चुनाव के बाद

  • September 07, 2024

    • अगले महीने ही हो सकेगा फैसला, फिलहाल प्रदेश कार्यकारिणी पर ही निगाह

    इंदौर (Indore)। प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी अटकने के बाद अब जिलाध्यक्षों की सूची भी अटकने की संभावना है। इंदौर के कांग्रेस अध्यक्ष का फैसला भी अब बाद में ही होगा। हरियाणा चुनाव के बाद ही इसको लेकर कोई निर्णय लिया जा सकता है। अगले महीने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव हैं और जल्द ही प्रदेश के नेताओं को भी ििरयाणा प्रचार में भेजे जाने की सूची तैयार की जा रही है। अभी प्रदेश में अध्यक्ष के अलावा संगठन के नाम पर कुछ नहीं है, इसलिए संगठन के पदाधिकारियों की सूची भी जल्द से जल्द जारी करने को लेकर जीतू पटवारी लगे हुए हैं, लेकिन पटवारी की बड़े नेताओं से पटरी नहीं बैठ पाने के कारण यह सूची भी अटकती नजर आ रही है। वैसे भोपाल के सूत्र कह रहे हैं कि सूची पर अंतिम निर्णय होना बाकी है और श्राद्ध पक्ष के पहले ही सूची जारी की जा सकती है।


    वहीं दूसरी ओर प्रदेश के कुछ जिलाध्यक्षों को हटाने पर भी विचार किया जा रहा है, जिन जिलाध्यक्षों का कार्यकाल पूरा हो चुका है, उनकी रवानगी तय है। इसकी सूची भी पटवारी ने तैयार की है, लेकिन पहले प्रदेश कार्यकारिणी का बवाल वे निपटना चाहते हैं। अध्यक्षों की सूची में इंदौर के सुरजीतसिंह चढ्ढा और सदाशिव यादव के नाम हैं। सदाशिव का हटना तो तय जाना जा रहा है। उनके स्थान पर राधेश्याम पटेल या मनीष पटेल को जवाबदारी दी जा सकती है। वहीं शहर अध्यक्ष में सुरजीतसिंह चढ्ढा की जगह अभी कोई बड़ा नाम नजर नहीं आ रहा है। अगर दिग्विजयसिंह की चली तो चढ्ढा बने रह सकते हैं, नहीं तो पिंटू जोशी या अमन बजाज में से कोई एक नाम सामने आ सकता है।

    Share:

    शहर में सवा लाख से ज्यादा गड्ढों की शिकायतें मोबाइल ऐप से मिलीं

    Sat Sep 7 , 2024
    प्रदेशभर में 9 से 15 सितम्बर तक गड्ढामुक्त अभियान इंदौर (Indore)। शहर से लेकर राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों के अलावा लोक निर्माण विभाग की सडक़ें भी बारिश के चलते बदहाल हो गई है और सोशल मीडिया पर जनता गड्ढों के फोटो डाल रही है। पिछले दिनों लोक निर्माण विभाग ने लोक पथ एप बनाया, जिस […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved