• img-fluid

    कांग्रेस अपनी दूसरी लिस्ट जारी करने की तैयारी में, कमलनाथ दिल्ली में

  • September 20, 2020

    भोपाल। मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में प्रत्याशियों के चयन के मामले में कांग्रेस भाजपा से आगे हो चुकी है। अब तक भाजपा अधिकारिक तौर पर अपने एक भी उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं कर सकी है। जबकि कांग्रेस 15 नाम तय करने के बाद अब 12 और प्रत्याशियों के नाम तीन-चार दिन में जारी कर सकती है। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ग्वालियर में चुनाव प्रचार के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। वे वहां राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। ऐसे में 22 सितंबर तक 12 नामों की घोषणा हो सकती है।
    हालांकि, कांग्रेस के नाराज नेता और पूर्व मंत्री महेंद्र बौद्ध ने पार्टी के अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने दतिया जिले की भांडेर से फूल सिंह बरैया को टिकट दिए जाने का विरोध किया है। इधर, मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा का कहना है कि नाम तय हो चुके हैं। जल्द ही पार्टी उनकी घोषणा कर देगी। इसके साथ ही पूरी कार्यकारिणी का भी ऐलान किया जाएगा। हालांकि यह बात और है कि अभी तक नामों की घोषणा किए बिना ही उम्मीदवारों के लिए प्रचार शुरू कर दिया गया है। कांग्रेस ने पहली सूची में 15 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। शेष 13 सीटों में से ब्यावरा को छोड़कर सभी 12 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए हैं। आज दिल्ली में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक और पार्टी के प्रमुख नेता कमलनाथ, सोनिया गांधी और राहुल गांधी को यह सूची देंगे। उसके बाद पहले की तरह ही दिल्ली से ही एक-दो दिन में सूची जारी की जा सकती है।

    कमलनाथ और दिग्विजय के सामने दावेदारी पेश की
    मेहगांव, सुमावली, बड़ामलहरा, मांधाता, मुरैना, पोहरी, ब्यावरा, ग्वालियर पूर्व, मुंगावली, सुवासरा, बदनावर और जावरा और सीटों के अधिकांश दावेदार कमलनाथ के साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक के समक्ष दावेदारी प्रस्तुत कर चुके हैं। हालांकि, इस बार भी नामों को तय करने में कमलनाथ की ही पसंद को तरजीह दी जा सकती है। नामों को तय करने के लिए पार्टी के स्थानीय नेताओं के फीडबैक लेने से लेकर मैदानी स्तर पर सर्वे भी करा चुकी है।

    Share:

    पढ़ाई से मोहभंग की वजह और भी है

    Sun Sep 20 , 2020
    – डॉ. राकेश राणा विद्यालयों के प्रति विद्यार्थियों का होता मोहभंग, हमें सोचने पर विवश करता है। आखिर ऐसे कौन से कारण हैं जो विद्यार्थियों को इस स्तर तक विमुख कर रहे हैं कि वे मौज-मस्ती की उम्र में भी कॉलेज जैसे आनन्द स्थलों पर झांकना पसंद नहीं कर रहे हैं। हम निरन्तर स्कूल, कॉलेज […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved