• img-fluid

    कांग्रेस पार्टी का तीसरा कार्यकर्ता सम्मेलन

  • July 03, 2023

    बडऩगर। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने क्षेत्र में अपनी सक्रियता को तेजी से बढ़ाया है। विधायक मुरली मोरवाल के नेतृत्व ग्राम गुणावद में कार्यकर्ता सम्मेलन, मण्डलम् व सेक्टर कमेटी की बैठक की गई जिसमें लौहाना, बिसलखेड़ी, गुणावद, पिठोरा, बिरगोदानाथु, दौतरू, गाजीखेड़ी, पिपलू, नावदा, बडग़ारा, खण्डवाबीबी, सतवासा, कुनगारा, सुकलाना, भिड़ावद 3 ग्राम शामिल हैं। सम्मेलन में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व आम जन उपस्थित थे।
    कार्यकर्ताओं ने विधायक मोरवाल का स्वागत ढोल ढमाकों के साथ व साफा बांधकर किया। इसी बीच विधायक मोरवाल ने 6 करोड़ 43 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमि पूजन किया, जिसमें ग्राम गुणावद में लौहाना से बिसलखेड़ी पहुँच मार्ग लागत राशि 6 करोड़ का लोकार्पण, 5 लाख की लागत से बने सी.सी. रोड का लोकार्पण, 2 लाख की लागत से बने सी.सी. रोड का भूमि पूजन, ग्राम पिपलु में 30 लाख की लागत से पिपलु पहुँच मार्ग का लोकार्पण, 3 लाख की लागत से बने ग्राम आबादी में सी.सी. रोड का भूमि पूजन, ग्राम दोतरू में 3 लाख की लागत से बनने वाले सी.सी. रोड का भूमि पूजन विधायक मोरवाल ने किया।



    साथ ही ग्रामीण महिलाओं ने नारी सम्मान योजना के फार्म भरे व योजना से जुड़ी जानकारी दी। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक ने बताया कि कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ भाजपा की भ्रष्ट सरकार का मुकाबला करने के लिए तैयार हैं। हमने हर गांव में जनता की मांग पर विकास किया है। जनता कांग्रेस पार्टी के साथ है और आने वाले चुनाव में कमलनाथ के नेतृत्व में विकास कार्य किये जाएंगे। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष होशियारसिंह राजावत, ब्लाक अध्यक्ष गजेन्द्र यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहनलाल त्रिवेदी, एडव्होकेट मथुरालाल यादव, महेश विजयवर्गीय, मनोहरलाल शर्मा, जनपद सदस्य नरेन्द्रसिंह धतुरिया, पूर्व जनपद सदस्य पदमसिंह माथुर, विधायक प्रतिनिधि नारायण सिंह राठौर, मण्डलम अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह पटेल, जीवन पटेल, लक्ष्मीनारायण यादव, सरदारसिंह पटेल, सौदान पटेल, इन्दरसिंह पटेल, प्रहालद जाट, हीरासिंह सोलंकी, कल्याणसिंह, लक्ष्मीनारायण जाट, भेरूलाल जाट, सुरेश पटेल, कन्हैयालाल मकवाना, सरपंच मनोज मालवीय, अर्जुन पटेल, डॉ. नवलसिंह ठाकुर, गोपाल पटेल, अखिलेश मुकाती, सुनिल यादव, चंदा बासाब आदि उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन ब्लाक अध्यक्ष गजेन्द्र यादव ने किया। उक्त जानकारी मण्डलम् अध्यक्ष सुरेन्द्र पटेल ने दी।

    Share:

    एक दिनी मार्शल आर्ट प्रतियोगिता... 50 खिलाडिय़ों ने दिखाया दम

    Mon Jul 3 , 2023
    13 ने स्वर्ण, 17 ने रजत व 5 ने जीते कास्य पदक, 3 को मिला बेस्ट फाइटर अवार्ड नागदा। नगर में रविवार को एक दिवसीय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता हुई। मार्शल आर्ट स्पोर्टस अकादमी के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में 50 खिलाडिय़ों ने दमखम दिखाया। इसमें 13 खिलाडिय़ों ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया, वहीं 17 […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved