• img-fluid

    मप्र की 25 सीटें एक लाख से ज्यादा अंतर से हारी कांग्रेस

  • June 05, 2024

    भोपाल। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस (Congress) को इतनी करारी शिकस्त मिली कि 29 में से 25 सीटें ऐसी हैं, जहां भाजपा (BJP) उम्मीदवार एक लाख (one lakh) से भी अधिक वोटों (Vote) से विजयी घोषित किए गए हैं। इनमें इंदौर से भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी सर्वाधिक 11 लाख 75 हजार 92 मतों से जीते हैं, जबकि दूसरे नंबर पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान रहे, जो 8 लाख 21 हजार 408 मतों से विजयी घोषित किए गए। वहीं तीसरे नंबर पर खजुराहो से विष्णुदत्त शर्मा रहे, जो 5 लाख 41 हजार 203 मतों से विजयी घोषित किए गए।


    इसी तरह गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया, भोपाल से आलोक शर्मा, मंदसौर से सुधीर गुप्ता भाजपा के उन प्रत्याशियों में शामिल हैं, जिन्होंने कांग्रेस प्रत्याशियों को 4 से 5 लाख मतों के अंतर से हराया। वहीं जबलपुर से आशीष दुबे, सागर से लता वानखेड़े, होशंगाबाद से दर्शनसिंह चौधरी, देवास से महेंद्रसिंह सोलंकी, दमोह से राहुलसिंह लोधी और टीकमगढ़ से वीरेंद्र कुमार का जीत का अंतर 4 से 5 लाख के बीच रहा।

    Share:

    विश्व पर्यावरण दिवस, पर्यावरण प्रेमी संस्थाओं ने उठाया जिम्मा शहर को हरा-भरा करने का

    Wed Jun 5 , 2024
    एक अभियान पुराने पेड़ों को बचाने का भी… उसके तहत आज राजबाड़ा पर मानव शाृंखला इंदौर। आज विश्व पर्यावरण दिवस पर सुबह से समाजसेवी संस्थाओं के साथ आम नागरिकों ने पौधारोपण करने का बीड़ा उठाकर संकल्प लिया है। सुबह से शहर के कई हिस्सों में लोग पहुंचकर पौधारोपण कर रहे हैं और उन्हें बड़ा करने […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved