• img-fluid

    महाराष्ट्र में उम्‍मीदवारों की सूची में देरी को लेकर कांग्रेस नेताओं ने AICC को घेरा, हरियाणा की हार का किया जिक्र

  • October 25, 2024

    मुंबई । महाविकास अघाड़ी (Mahavikas Aghadi) के दल 85-85-85 सीटों के फॉर्मूले के साथ विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) में उतर सकते हैं। हालांकि, सीटों की असल संख्या के बारे में अब तक गठबंधन ने ऐलान नहीं किया है। इसी बीच खबरें हैं कि कांग्रेस (Congress) और शिवसेना (UBT) 100 सीटों पर लड़ने की भी संभावनाएं जता रही हैं। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को मतगणना होगी। साथ ही कांग्रेस नेता सूची लेट होने के चलते AICC को घेर रहे हैं।

    एक रिपोर्ट के अनुसार, नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टिवार का कहना है कि, ‘सीटों की संख्या अहम नहीं है। सीटों का बंटवारा मेरिट और जीतने की क्षमता के आधार पर होगा। मेरे विचार से कांग्रेस 100 से 104 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। इनमें से 43 विदर्भ क्षेत्र से होंगी।’ उन्होंने बची 33 सीटों को लेकर कहा कि 2-2 सीटें PWP, SP को दी जाएंगी और सीपीएम 3 पर चुनाव लड़ेगी।

    इनके बाद बची 26 सीटों में से 18 कांग्रेस के खाते में और 8 उद्धव सेना को मिलेंगी। अखबार के अनुसार, कांग्रेस नेता का कहना है कि 85-85-85 का फैसला जल्दबाजी में लिया गया था, क्योंकि कई उम्मीदवार आधिकारिक सूची के लिए जोर दे रहे थे, ताकि वह शुभ दिन माने जाने वाले गुरुवार को नामांकन दाखिल कर सकें।


    रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में राजनीतिक स्थिति को ठीक से नहीं संभाल पाने के आरोप कांग्रेस नेता ने AICC पर लगाए। उन्होंने कहा, ‘हमें उम्मीद थी कि AICC अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शरद पवार और उद्धव ठाकरे से मिलेंगे, लेकिन ऐसे कोई कदम नहीं उठाए गए। हमें लगता है कि हरियाणा में शर्मनाक हार के बाद कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को गंभीरता से नहीं लिया और सबक नहीं सीखा है।’

    कांग्रेस ने महाराष्ट्र के लिए 48 उम्मीदवार घोषित किए
    कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को 48 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, वडेट्टिवार और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। कांग्रेस की इस पहली सूची में 25 विधायकों पर एक बार फिर से विश्वास जताया गया है।

    पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, पटोले को उनके वर्तमान क्षेत्र साकोली से एक बार फिर उम्मीदवार बनाया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री चव्हाण को भी उनकी मौजूदा सीट कराड दक्षिण से उम्मीदवार घोषित किया गया है।

    विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टिवार को ब्रह्मपुरी, पूर्व मंत्री अमित देशमुख को लातूर शहर और असलम शेख को मलाड पश्चिम से उम्मीदवार बनाया गया है।

    विपक्षी दल ने पूर्व मंत्री नितिन राउत और बालासाहेब थोराट को क्रमशः नागपुर उत्तर और संगमनेर से, ज्योति एकनाथ गायकवाड़ को धारावी और धीरज देशमुख को लातूर ग्रामीण से चुनावी मैदान में उतारा है। मोहम्मद आरिफ नसीम खान को चांदीवली, रंजीत कांबले को देवली और विकास ठाकरे को नागपुर पश्चिम से मैदान में उतारा गया है।

    जलगांव जिले के रावेर से पार्टी ने मौजूदा विधायक शिरीष चौधरी के बेटे धनंजय चौधरी को टिकट दिया है। मुजफ्फर हुसैन को ठाणे जिले के मीरा भयंदर से चुनावी मैदान में उतारा गया है।

    भोकर में कांग्रेस की तृप्ति कोंडेकर का मुकाबला भाजपा की सृजया चव्हाण से होगा, जो पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद अशोक चव्हाण की बेटी हैं। अशोक चव्हाण कुछ महीने पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।

    चव्हाण की रिश्तेदार मीनल खटगांवकर को कांग्रेस ने नायगांव से मैदान में उतारा है, जबकि प्रफुल्ल गुडाधे नागपुर दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को टक्कर देंगे।

    कांग्रेस ने पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल और सुनील देशमुख को क्रमश: गोंदिया और अमरावती से टिकट दिया है। दोनों भाजपा में चले गए थे, लेकिन हाल ही में कांग्रेस में वापसी की है।

    धारावी से उम्मीदवार ज्योति गायकवाड़ मुंबई कांग्रेस प्रमुख वर्षा गायकवाड़ की बहन हैं। वर्षा 2024 के आम चुनाव में मुंबई उत्तर मध्य से लोकसभा के लिए चुने जाने से पहले चार बार धारावी से विधायक रहीं।

    Share:

    Rebellion in Trudeau's party, two dozen MPs gave ultimatum to resign and step down from leadership

    Fri Oct 25 , 2024
    New Delhi. The problems of Canadian Prime Minister Justin Trudeau do not seem to be decreasing. About two dozen MPs of his Liberal Party have given him an ultimatum till October 28 to step down and step down from leadership. But meanwhile, Trudeau said on Thursday that he will lead his Liberal Party in the […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved