img-fluid

कांग्रेस नेता ने रोहित शर्मा के वजन पर की टिप्पणी, हंगामा हुआ तो भाजपा ने राहुल गांधी पर कसा तंज

  • March 03, 2025

    नई दिल्ली। कांग्रेस की एक नेता द्वारा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के वजन को लेकर की गई टिप्पणी पर हंगामा हो गया है। लोगों ने कांग्रेस नेता को आड़े हाथों ले लिया है। विवाद बढ़ता देख कांग्रेस नेता ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट को डिलीट कर दिया। हालांकि विवाद ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है और भाजपा ने पूरी कांग्रेस को ही निशाने पर ले लिया। इस दौरान भाजपा ने राहुल गांधी पर तीखा तंज कसा।

    कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद ने रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के मैच के दौरान सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट में कांग्रेस नेता ने लिखा कि ‘रोहित शर्मा एक मोटे खिलाड़ी हैं! उन्हें अपना वजन कम करने की जरूरत है। बेशक वह भारत के अब तक के सबसे बेअसर कप्तान हैं।’ डॉ. शमा मोहम्मद के इस पोस्ट पर यूजर्स भड़क गए। एक पाकिस्तानी खेल पत्रकार ने भी कांग्रेस नेता के इस पोस्ट पर नाराजगी जाहिर की और रोहित शर्मा को विश्वस्तरीय खिलाड़ी बताया। हालांकि कांग्रेस नेता फिर भी नहीं मानी और उन्होंने फिर से रोहित की आलोचना की और रोहित शर्मा को एक औसत दर्जे का कप्तान बताया और कहा कि वे सिर्फ भाग्यशाली हैं कि वे भारतीय टीम के कप्तान हैं।


    कांग्रेस प्रवक्ता की टिप्पणी पर भाजपा ने भी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने तंज कसते हुए लिखा कि कांग्रेस अब चाहती है कि राहुल गांधी क्रिकेट खेलें। प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए। अब वे भारतीय क्रिकेट टीम पर निशाना साध रहे हैं। क्या वे चाहते हैं कि राजनीति में असफल रहने के बाद अब राहुल गांधी क्रिकेट खेलें!’

    कांग्रेस नेता डॉ. शमा मोहम्मद ने विवाद बढ़ने पर अपने पोस्ट को लेकर सफाई दी। उन्होंने कहा कि ‘उनका ट्वीट एक खिलाड़ी की फिटनेस को लेकर सामान्य ट्वीट था। इसमें किसी के मोटापे का मजाक नहीं बनाया गया। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि खिलाड़ी को फिट होना चाहिए और मुझे लगता है कि वे (रोहित शर्मा) थोड़े मोटे हैं। तो मैंने इस बारे में ट्वीट कर दिया। मुझे पर बिना किसी वजह के हमले किए जा रहे हैं। मैंने उनकी पूर्व के कप्तानों से तुलना की और ये मेरा अधिकार है। ये कहने में गलत क्या है? ये लोकतंत्र है।’

    Share:

    रणवीर इलाहाबादिया को 'सुप्रीम' राहत, शो ऑन एयर करने की छूट

    Mon Mar 3 , 2025
    डेस्क। ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ मामले में रणवीर अल्लाहबादिया को राहत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने उनके शो को पब्लिश करने की इजाजत दे दी है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने हिदायत दी है कि वह शो को पब्लिश करते वक्त मर्यादाओं का ख्याल रखें। रणवीर अल्लाहबादिया मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved