• img-fluid

    राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने के विरोध में कांग्रेस ने किया सत्याग्रह

  • April 13, 2023

    • सैकड़ों लोगों ने उपस्थित होकर जताया विरोध

    झारड़ा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी को मानहानि के एक मामले में गुजरात की कोर्ट द्वारा सजा सुनाए जाने के तुरंत बाद केंद्र की मोदी सरकार द्वारा एक तुगलकी आदेश के तहत उनकी संसद सदस्यता रद्द करने के विरोध में पूरे देश में कांग्रेस द्वारा सत्याग्रह किया जा रहा है। महिदपुर, झारडा, गोगापुर ब्लॉक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सत्याग्रह कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ शुरुआत की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उज्जैन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल पटेल थे। अध्यक्षता मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कमल किशोर त्रिवेदी ने की। बतौर विशेष अतिथि के रूप में नवनियुक्त जिला पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मांगीलाल कुमावत एवं सेवादल जिला अध्यक्ष चैन सिंह चौधरी उपस्थित थे।



    कार्यक्रम को ब्लॉक अध्यक्ष विक्रमसिंह सिसोदिया, गोगापुर ब्लॉक अध्यक्ष भरत शर्मा, दिनेश जैन बोस, फतेहसिंह सुमराखेड़ा, देवीलाल मालवीय, संजय ठाकुर, मुमताज कुरैशी आदि ने संबोधित किया नेताओं ने केंद्र में बैठी मोदी सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर कमलसिंह चौहान, दिलीपसिंह मुंडला, रजाक भाई, छोटू बना कुलदीप सिंह देवड़ा, ईश्वर वर्मा, शंकर नारियल वाला, एजाज भाई कुरेशी, बजरंग कुमावत, सोहन सिंह राजपूत, संतोष पालीवाल, सिद्धार्थ चोरडिय़ा, नागेश्वर त्रिवेदी, शैलेंद्र शुक्ला, रामलाल कुमावत, धन सिंह बापू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मानक शर्मा ने किया तथा आभार गजराजसिंह राजपूत ने माना।

    Share:

    पत्नी की डिलेवरी कराने गए युवक को पीटा, बाइक फूंकी

    Thu Apr 13 , 2023
    सतना। जिले के मझगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बीती रात पत्नी की डिलीवरी कराने पहुंचे युवक के साथ चौकीदार ने मारपीट की बाइक फूंक दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को रात 3 बजे जिला अस्पताल सतना में भर्ती कराया गया। मझगवां के बड़ी पाटिन्न निवासी रमेश गौतम पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved