• img-fluid

    कांग्रेस प्रत्याशी किशोरीलाल शर्मा का जनसेवा का जज्बा अपने आप में एक मिसाल है : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

  • May 03, 2024


    अमेठी । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी (Congress Candidate) किशोरीलाल शर्मा का जनसेवा का जज्बा (Kishorilal Sharma’s passion for Public Service) अपने आप में एक मिसाल है (Is an example in Itself) । प्रियंका गांधी ने कहा किअमेठी में एक बार फिर सच्चाई और सेवा की राजनीति वापस लाना चाहते हैं।


    अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को अमेठी के कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी किशोरीलाल शर्मा के बारे में कहा कि किशोरीलाल जी अमेठी के गांव-गांव को जानते हैं। सभी को पहचानते हैं और लंबे समय से यहां का कामकाज देख रहे हैं। पूरा विश्वास है कि आप सभी उन्हें जीत दिलाएंगे। हम अमेठी में सच्चाई की राजनीति के लिए आए हैं।

    उन्होंने कार्यकर्ताओं का हालचाल पूछा और उनसे जीत के लिए काम करने की अपील भी की। प्रियंका ने कहा कि भाजपा के लोग धनबल से चुनाव लड़ते हैं, हम जनता के बल पर जीत हासिल करेंगे। इस दौरान प्रियंका ने कहा कि हम अमेठी में एक बार फिर सच्चाई और सेवा की राजनीति वापस लाना चाहते हैं। अब मौका आ गया है कि हम सब इस पूरे देश में एक संदेश दें कि हम सेवा की राजनीति वापस चाहते हैं। ये आपका चुनाव है, आप लड़ेंगे, आप जिताएंगे। प्रियंका ने कहा कि किशोरी लाल अमेठी से चुनाव लड़ रहे हैं। आप इन्हें पिछले 40 साल से जानते हैं। वह अमेठी के मुद्दों से अच्छी तरह से जानते हैं। किशोरी लाल शर्मा को आप जीत दिलाएंगे।

    इससे पहले प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया मंच पर लिखा कि किशोरी लाल शर्मा से हमारे परिवार का वर्षों का नाता है। अमेठी, रायबरेली के लोगों की सेवा में वे हमेशा मन-प्राण से लगे रहे। उनका जनसेवा का जज्बा अपने आप में एक मिसाल है। आज खुशी की बात है कि किशोरीलाल को कांग्रेस पार्टी ने अमेठी से उम्मीदवार बनाया है। किशोरीलाल की निष्ठा और कर्तव्य के प्रति उनका समर्पण अवश्य ही उन्हें इस चुनाव में सफलता दिलाएगा।

    Share:

    अमेठी से हार स्वीकार कर ली है कांग्रेस ने : भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी

    Fri May 3 , 2024
    अमेठी । भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी (BJP candidate Smriti Irani) ने कहा कि कांग्रेस (Congress) ने अमेठी से (From Amethi) हार स्वीकार कर ली है (Has accepted Defeat) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अमेठी से उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हम लोग अतिथियों के स्वागत में कोई कसर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved