• img-fluid

    ऋषिनगर में बाप बेटे में संघर्ष, चाकू मारकर बेटे को गंभीर घायल

  • October 04, 2023

    उज्जैन। कल रात ऋषिनगर में रहने वाला युवक शराब के नशे में घर पहुँचा और चाकू लेकर पिता को मारने दौड़ा। इस पर पिता ने उससे चाकू छीनकर युवक पर चाकू से 20 से अधिक वार कर उसे अधमरा कर दिया। युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया जिसे इंदौर रैफर किया गया। इधर पुलिस ने रात में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।


    माधवनगर थाने के उपनिरीक्षक लक्ष्मीनारायण गौतम ने बताया कि ऋषिनगर में रहने वाला विनित शर्मा शराब पीने का आदी है तथा नशे में घर पहुंचकर आए दिन विवाद करता है। कल रात 10 बजे वह शराब के नशे में धुत्त होकर घर पहुंचा और अपने पिता अशोक शर्मा के साथ गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढऩे पर विनित ने अपने पिता पर चाकू से हमला करने का प्रयास किया लेकिन अशोक शर्मा ने उससे चाकू छीन लिया और उल्टे पिता ने विनित को चाकू मारना शुरू कर दिया। अशोक शर्मा ने अपने बेटे पर चाकू से 20 से अधिक वार किए जिससे उसकी छाती सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। हमले में विनित गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तत्काल अस्पताल लाया गया। अस्पताल में उसकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल उसे इंदौर रैफर कर दिया गया। घटना के समय आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई थी तथा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर रात में ही पुत्र पर हमला करने वाले पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 307 और 323 में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

    Share:

    मैंने तो हर बार आपके लिए काम किया, मेरा नंबर आया तो आप क्यों अलग हो गए..

    Wed Oct 4 , 2023
    नागदा। इस बार 2023 के चुनाव को लेकर पार्टी ने डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान पर मोहर लगाकर जीत की उम्मीद बांधी है। ऐसे में खाचरौद में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. साहब ने कहा कि टिकट बदलना होती तो तेज बहादुर सिंह को टिकट नहीं मिलता। भारतीय जनता पार्टी ने मुझ पर विश्वास […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved