• img-fluid

    कमिश्नर पहुंचे नागचंद्रेश्वर… पंचक्रोशी की तैयारियाँ देखी

  • April 19, 2022

    उज्जैन। 25 अप्रैल से पंचक्रोशी यात्रा की शुरुआत होना है। दो साल कोरोना महामारी के कारण यात्रा प्रतिबंधित रही थी। इस बार यात्रा में 2 लाख से ज्यादा यात्रियों के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है। करीब एक सप्ताह पहले कलेक्टर और अन्य अधिकारियों ने पंचक्रोशी मार्ग का दौरा किया था, वहीं आज संभागायुक्त संदीप यादव, आईजी और डीआई के साथ मार्ग की व्यवस्थाएँ देखने रवाना हुए।


    118 किलोमीटर लंबी पंचक्रोशी यात्रा इस बार 25 अप्रैल से आरंभ होगी। कोरोना महामारी के दौरान दो बार पंचक्रोशी यात्रा निरस्त की गई थी। पिछले साल सांकेतिक रूप से यह यात्रा हुई थी जिसमें 5 लोग शामिल हुए थे। अब कोरोना का कोई बंधन नहीं है। इसलिए पंचक्रोशी यात्रा का भव्य स्तर पर आयोजन होना है। पंचक्रोशी यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पिछले करीब एक माह से योजना बना रहा है। करीब सप्ताहभर पहले कलेक्टर आशीष सिंह सभी विभाग के अधिकारियों के साथ पटनी बाजार स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर पहुँचे थे यहाँ से पंचक्रोशी मार्ग का दौरा करने गए थे। उस दौरान कलेक्टर ने पंचक्रोशी के विभिन्न पड़ावों में यात्रियों की सुविधा के लिए पानी, साफ-सफाई, चिकित्सा, सड़क सुधार आदि व्यवस्थाएँ करने के निर्देश विभागवार दिए थे। तय किया गया था कि पंचक्रोशी मार्ग में यात्रियों की सुविधा के लिए सभी इंतजाम के साथ-साथ 10 बेड का अस्पताल बनाए जाने के लिए भी स्वास्थ्य विभाग को कहा गया था। पीएचई और नगर निगम को पेयजल तथा सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई थी। आज यात्रा से पहले दूसरी बार पंचक्रोशी यात्रा मार्ग का अवलोकन करने निकले हैं। संभागायुक्त संदीप यादव के साथ निगमायुक्त अंशुल गुप्ता और अपर आयुक्त मनोज पाठक के अलावा, आईजी संतोष सिंह, डीआईजी अनिल कुशवाह सहित एसपी और अन्य अधिकारी पंचक्रोशी मार्ग की व्यवस्थाएँ देखने के लिए निकले। यह अधिकारी आज पंचक्रोशी के विभिन्न पड़ावों पर पहुँचेंगे तथा वहाँ यात्रियों की सुविधा के लिए अब तक किए गए कामों को देखेंगे।

    Share:

    कैसे हो विकास... दो ब्रिज और एक अंडरपास प्रदेश स्तरीय कमेटी में उलझे..

    Tue Apr 19 , 2022
    उज्जैन। शहर में बनने वाले दो रेलवे ओवर ब्रिज और एक अंडरपास का काम भोपाल में विधानसभा स्तर की एक कमेटी के पास उलझा है। इस कमेटी की बैठक होने के बाद ही इन तीनों कामों के टेंडर लग सकेंगे। फ्रीगंज का समानांतर ब्रिज, लालपुर ओवर ब्रिज और जयसिंह पुरा में अंडरपास बनाए जाने के […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved