• img-fluid

    इस बार भी कमर्शियल गैस सिलेंडर के भाव बढ़े

  • December 01, 2020

    • लगातार चौथे महीने घरेलू गैस सिलेंडर में राहते 622 रुपए में ही मिलेगा बिना सब्सिडी वाला घरेलू गैस सिलेंडर

    इन्दौर। लगातार चौथे महीने घरेलू गैस उपभोक्ताओं को पेट्रोलियम कंपनियों ने राहत दी है और बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के दाम वही रखे हैं। उपभोक्ताओं को 622 रुपए में ही इस बार सिलेंडर मिलेगा। वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडरों के भावों में एक बार फिर वृद्धि कर दी है।

    सितम्बर माह से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 622 रूपए ही हैं। इस बार पेट्रोलियम पदार्थों में तेजी के चलते माना जा रहा था कि पहली तारीख से गैस के दामों में वृद्धि होगी, लेकिन पेट्रोलियम कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों के दामों में किसी प्रकार की वृद्धि नहीं की है। यानि इस बार भी 622 रूपए में ही गैस सिलेंडर उपलब्ध हो जाएगा और जो उपभोक्ता सब्सिडी लेते हैं, उन्हें अलग से सब्सिडी मिलेगी। हालांकि 1305 रुपए में मिलने वाला 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 55 रुपए महंगा हो गया है। 47.5 किलो का कमर्शियल सिलेंडर अब 3 हजार 261 रुपए की बजाय 3 हजार 397 रुपए में मिलेगा। 5 किलोग्राम के अप्पू सिलेंडर में भी 13 रुपए की बढ़ोत्तरी की है। यह सिलेंडर अब 424 रुपए में मिलेगा।

    Share:

    सुदामा नगर में 18 और मरीज मिले तो अग्रवाल नगर, स्नेहलतागंज और राजेन्द्र नगर में भी 25 मरीज बढ़े

    Tue Dec 1 , 2020
    योजना 71 और माँ लक्ष्मी नगर में भी निकले कोरोना मरीज इन्दौर। क्षेत्रवार जो सूची जारी की गई उसमें 230 पुराने इलाकों में ही 552 कोरोना नए मरीज बढ़ गए हैं। इनमें सुदामा नगर में तो लगातार मरीज मिल ही रहे हैं, जहां 18 की और वृद्धि हो गई, तो माँ लक्ष्मी नगर में 10 […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved