img-fluid

कलेक्टर-एसपी बाईक पर सवार होकर निकल गए पंचक्रोशी मार्ग का निरीक्षण करने

  • April 03, 2025

    उज्जैन। 23 अप्रैल से पंचक्रोशी यात्रा शुरू होने वाली है, इसकी तैयारी को लेकर आज से अधिकारियों ने मार्ग का निरीक्षण शुरू कर दिया है। कलेक्टर एवं एसपी आज बुलेट पर सवार होकर या पंचक्रोशी यात्रा मार्ग पर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ निरीक्षण करने के लिए निकले।

    कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा ने सबसे पहले नागचंद्रेश्वर के दर्शन किए और इसके बाद पंचक्रोशी मार्ग का निरीक्षण शुरू कर दिया। आगे और पीछे जिला प्रशासन के अधिकारी चल रहे थे। बुलेट पर सवार होकर कलेक्टर एवं एसपी पूरे मार्ग का निरीक्षण कर रहे थे और अधिकारियों को निर्देश भी देते जा रहे थे। कलेक्टर ने इस दौरान कहा कि डॉक्टरों की व्यवस्था हर पड़ाव पर होना चाहिए और पंचक्रोशी यात्रा की व्यवस्था हम लोग 21 अप्रैल को ही पूर्ण कर लें, क्योंकि 23 अप्रैल से भले ही पंचक्रोशी यात्रा शुरू होना है लेकिन यात्रियों का आने का क्रम 20 अप्रैल से ही शुरू हो जाएगा। इसलिए हर हाल में हमें 20 अप्रैल तक पेयजल छायादार टेंट और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को पूर्ण कर लेना है। पंचक्रोशी यात्रा मार्ग के निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त आशीष पाठक, एसडीएम कृतिका भीमावत, लक्ष्मी नारायण गर्ग एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    Share:

    'मंत्री जी, प्रश्नकाल में शेरो शायरी नहीं होती', लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने खट्टर से कही ये बात

    Thu Apr 3 , 2025
    नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से कहा कि उन्हें सदन में प्रश्नकाल के दौरान शेरो शायरी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने प्रश्नकाल के दौरान खट्टर को उस वक्त टोका जब ऊर्जा मंत्री ने एक पूरक प्रश्न का उत्तर देने के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए एक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved