उज्जैन। जिला अस्पताल पसिर में आज सुबह यहां चल रहे मेडिसिटी और मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्यों का जायजा लेने के लिए कलेक्टर नीरज कुमार सिंह आज सुबह 10 बजे के लगभग पहुंचे। यहां उन्होंने सीएनएचओ और सिविल सर्जन के साथ भवन डिसमेंटल के बाद किए जा रहे कामों का अवलोकन किया।
उल्लेखनीय है कि जिला अस्पताल परिसर में मेडिसिटी और मेडिकल कॉलेज का निर्माण होना है इसके लिए 100 साल से अधिक पुराने जिला अस्पताल भवन को डिसमेंटल किया जा चुका है। यहां तोड़े गए भवन के मलवे को हटाकर समतलीकरण शुरु कर दिया गया है। इतना ही नही अस्पताल परिसर के बाहर आगर रोड़ पर तोड़-फोड़ के कारण कई दिनों से धूल उड़ रही है। आज सुबह कलेक्टर नीरज कुमार सिंह सीएमएचओ डॉ. अशोक पटेल और सिविल सर्जन श्री निगम के साथ यहां पहुंचे और उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। धूल मुख्य सड़क पर न पहुंचे इसके इंतजाम करने के लिए भी उन्होंने ठेकेदार से कहा। साथ ही शेष रहे समतलीकरण के कार्य जल्द पूरा करने और प्रारंभिक निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए।
उज्जैन। नरवर थाना पुलिस ने बताया कि कल समीप के ग्राम सेमलिया नसर में रहने वाले धर्मेन्द्र परमार का समीप रहने वाले शिवनारायण परमार से विवाद हो गया। विवाद के चलते शिवनारायण ने धर्मेन्द्र और उसकी माँ के साथ मारपीट की। इधर धर्मेन्द्र ने भी शिवनारायण को लट्ठ से पीटकर घायल कर दिया। घायल तीनों लोगों का उपचार कराया और पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर लिया है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved