• img-fluid

    फिर लौटी ठंड, 4.2 डिग्री गिरा रात का तापमान

  • December 19, 2022

    • दिन का 27.1 डिग्री तो रात का 13.2 डिग्री रहा, मौसम विभाग बोला- आगे भी जारी रहेगी ठंड

    इन्दौर। शहर में पिछले कई दिनों से गायब ठंड ने एक बार फिर से दस्तक दी है। कल दिन के बाद रात में भी पारा लुढक़ा और न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। शाम से ही ठंडी हवाओं से ठंड का अहसास होना शुरू हो गया था, वहीं रात को ठंड की चुभन महसूस की गई। मौसम विभाग के मुताबिक ठंड का यह दौर आगे भी जारी रहेगा।


    विमानतल स्थित मौसम केंद्र के अनुसार कल दिन का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री और परसों की अपेक्षा 2.2 डिग्री कम था, वहीं रात का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा था, लेकिन परसों रात की अपेक्षा 4.2 डिग्री कम था। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पिछले दिनों एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत से टकराया है, जिससे वहां बर्फबारी हो रही है। इंदौर आने वाली हवाओं की दिशा भी उत्तरी होने के कारण वहां की ठंडी हवाओं से इंदौर के तापमान में भी कमी आई है। यह गिरावट आगे भी जारी रहेगी।

    Share:

    1632 सवालों के साथ आज से शीतकालीन सत्र, दो कांग्रेसी विधायक फरारी में

    Mon Dec 19 , 2022
    इंदौर। विधानसभा का शीतकालीन सत्र (winter session of the assembly) आज से शुरू होकर 23 दिसम्बर तक चलेगा, जिसमें मात्र 5 बैठकें होंगी और भरोसा नहीं कि हो-हल्ले के बीच ये बैठकें भी हो पाएं। 1632 सवालों के साथ सत्र शुरू होगा। दो कांग्रेसी विधायकों के खिलाफ पिछले दिनों एफआईआर (FIR) दर्ज हुई, जो फरारी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved