• img-fluid

    ठंड ने और तापमान गिराया, उज्जैन में सुबह कोहरा

  • December 20, 2021

    • ठंड के कारण जनजीवन प्रभावित
    • धूप खिली रहने के बावजूद कल अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक रहा

    उज्जैन। उत्तर पूर्वी हवाओं के कारण पिछले तीन दिनों से शहर का तापमान लगातार गिर रहा है। तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री से गिरकर आज सुबह 5 डिग्री रह गया है। इन तीन दिनों में तापमान में 9.7 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। अधिकतम तापमान भी कम रहने से दिन रात लोग जमा देने वाली सर्दी महसूस कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि बीते हफ्ते के चौथे दिन बुधवार से मौसम ने बदलना शुरु किया था। दक्षिण पश्चिम नम हवाएँ चलना बंद हो गई थी और इसी दिन से उत्तर पूर्वी सर्द हवाओं का बहना शुरु हो गया था। इसकी चपेट में पिछले 4 दिनों में पूरा मध्यप्रदेश आया हुआ है।


    मालवांचल में उत्तरी सर्द हवाएँ ज्यादा तापमान गिरा रही हैं। गुरुवार सुबह उज्जैन में न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री रिकार्ड हुआ था। इसके अगले दिन भी तापमान 14.2 डिग्री रहा था, परंतु शनिवार सुबह इसमें 50 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई थी और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री पर आ गया था। सर्द हवाओं का असर यहीं नहीं थमा। कल दिनभर धूप खिली होने के बावजूद अधिकतम तापमान में भी कोई ईजाफा नहीं हुआ और यह 20 डिग्री रिकार्ड हुआ था। शाम तक सर्द हवाएँ 8 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलती रही। वेधशाला अधीक्षक डॉ. आर.पी. गुप्त ने बताया कि इसी के असर के चलते बीती रात इस सीजन की उज्जैन में सबसे ठंडी रात रही। आज सुबह न्यूनतम पारा गिरकर 5 डिग्री रिकार्ड हुआ है। लगातार गिरते तापमान के कारण लोगों को गर्म कपड़ों और अलाव का आसरा लेने के बाद भी जमा देने वाली सर्दी महसूस हो रही है। आने वाले दिनों में शीतलहर जारी रहना बताया जा रहा है। अनुमान यह है कि दो-तीन दिन अगर इसी तरह शीतलहर चली तो उज्जैन में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक जा सकता है।

    Share:

    12 करोड़ रुपए की लागत से रेलवे का नया 3 मंजिला भवन हुआ तैयार

    Mon Dec 20 , 2021
    ग्राउंड फ्लोर पर टिकट विंडो, यात्री प्रतीक्षालय और फूड प्लाजा मौजूदा टिकट विंडो और यात्री प्रतीक्षालय नए भवन में शिफ्ट होंगे उज्जैन। रेलवे द्वारा स्टेशन परिसर में 12 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा तीन मंजिला भवन तैयार हो रहा है। इसका पूरा काम इस महीने के अंत तक होने की बात कही जा […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved