बड़ी खबर मध्‍यप्रदेश

MP: CM का तोहफा, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा केंद्र के समान 31% महंगाई भत्ता

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने जन्मदिन पर सरकारी कर्मचारियों के बड़ी घोषणा की है। शिवराज ने विदिशा में यह ऐलान किया है कि प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को 1 अप्रैल से केंद्र के समान 31% महंगाई भत्ता दिया जाएगा। अप्रैल से ही भुगतान शुरू हो जाएगा लाड़ली लक्ष्मी योजना को सीएम शिवराज ने एक और बड़ी सौगात दी है कॉलेज में एडमिशन के वक्त ₹25000 सरकार देगी।

प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान DA मिल सकेगा। दरअसल काेरोना काल (Corona period) की कड़की के कारण सरकारी कर्मचारियों का डीए नहीं बढ़ा था। लेकिन अब DA बढ़ाकर 31 प्रतिशत किया जाएगा। अब मुख्यमंत्री ने सीधे 11% की वृद्धि की है, जो कुल मिलाकर 31% हो जाएगा। हालांकि कर्मचारियों में इस बात को लेकर अभी भी रोष है कि यह बढ़ोतरी केंद्रीय तिथि से नहीं की गई जिसके चलते उन्हें केंद्र के समान लाभ नहीं मिल पाएगा। पेंशनरों के लिए भी अभी घोषणा नहीं की गई है और उन्हें अभी 17% महंगाई भत्ता ही मिल रहा है।


वहीं, 3 स्टार रेटिंग वालों को 3 हज़ार रुपए, 5 स्टार रेटिंग वालों को 5 हज़ार रुपए और 7 स्टार रेटिंग वाले शहरों के सफाई कर्मियों को 7 हज़ार रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। यही नहीं, मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि अब मध्यप्रदेश के सभी सफाई कर्मचारियों को हर महीने 150 रुपये का जोखिम भत्ता भी दिया जाएगा। जन्मदिन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में सफाई कर्मियों के साथ स्वच्छता कार्य और संवाद कार्यक्रम में भाग लिया था। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बिजासन बस्ती में पहले तो स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया और उसके बाद सफाई कर्मचारियों के साथ बैठकर भोजन भी किया।

दरअसल कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद जाते- जाते कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाकर 12% से 17% करने की घोषणा की थी लेकिन शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री बनने के बाद इस पर अमल रोक दिया था क्योंकि उस समय कोरोना व्यापक रूप से आ गया था। अक्टूबर 2021 में शिवराज ने महंगाई भत्ते में 8 फ़ीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा की और इस तरह 20 फ़ीसदी महंगाई भत्ता हो गया।

Share:

Next Post

पुरुषों में बाल झड़ने से रोकने के सरल व आसान उपाय

Sat Mar 5 , 2022
नई दिल्ली। महिलाएं ही नहीं आजकल पुरुष भी अपने झड़ते बालों की समस्या से काफी परेशान हैं। बालों के झड़ने का अनुभव हर किसी को होता है। रोजाना 50-100 बाल झड़ना सामान्य है, लेकिन अगर इससे अधिक बाल झड़ते हैं तो यह हेयर लॉस (hair loss) का कारण बन सकता है। हेयर लॉस वह स्थिति […]