• img-fluid

    अलीगढ़ में गरजे CM योगी आदित्यनाथ, बोले- खतरा बनने वालों का कर देते हैं राम नाम सत्य

  • April 05, 2024

    अलीगढ़। लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ जिले में पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए बयान दिया। उन्होंने कहा कि देखो हम राम को लाते ही नहीं है। बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए जो खतरा बनता है, उसका राम नाम सत्य भी कर देते हैं। इस रैली में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत का विकास तभी संभव है जब उत्तर प्रदेश का विकास हो और उत्तर प्रदेश का विकास तभी संभव है जब साथ में अलीगढ़ का विकास हो।

    सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहील बार है जब चुनाव चल रहे हैं और लोगों को कयास लगाने की जरूरत नहीं है। लोगों में पहले से तय है कि तीसरी बार फिर मोदी सरकार। पूरे देश में यही आवाज है। चाहे अलीगढ़ हो या सहारनपुर या बागपत। ये आवाज वैसे ही नहीं है। हमारे भारतीय समाज के लिए दो कदम चलता है तो हम भी कृतज्ञतावश 4 कदम चलने का प्रयास करते हैं। यही हमारी परंपरा है और यही हमारा संस्कार है। हम नए भारत को देख रहे हैं, जिसका सम्मान दुनियाभर में हैं। जिसकी सीमाएं सुरक्षित हैं। आतकंवाद, नक्सवाद समाप्त हुआ है, ऐसा भारत देख रहे हैं।


    सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोई सोचता था कि उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त होगा। आज उत्तर प्रदेश दंगामुक्त हुआ है। कर्फ्यू से मुक्त हुआ है और कांड़ यात्रा भी धूम-धाम से निकल रहा है। पर्व और त्योहार कोई भी हो शांति पूर्वक तरीके उन्हें संपन्न कराया जा रहा है। उपद्रव के लिए जाना जाने वाला उत्तर प्रदेश आज उत्सव प्रदेश बन गया है। कहीं रामोत्सव तो कहीं रंग उत्सव और कहीं कृष्ण उत्सव ये सब उत्तर प्रदेश की पहचान बन गई है। बता दें कि बीते दिनों सीएम योगी मुजफ्फरनगर में थे। यहां उन्होंने कहा था कि मुजफ्फरनगर कभी दंगों के लिए जाना जाता था, लेकिन अब यह कांवड़ यात्रा के लिए जाना जाता है।

    Share:

    पहली बार वोट डालेंगे 92 साल के खलील अंसारी, अब तक नहीं जुड़ा था वोटर लिस्ट में नाम

    Fri Apr 5 , 2024
    रांची। झारखंड में साहिबगंज जिले के 92 वर्षीय खलील अंसारी अपने जीवन में पहली बार देश की 18वीं लोकसभा के लिए हो रहे चुनाव में वोट डालेंगे। हैरानी की बात है कि उम्र के 9 दशक बीत जाने के बावजूद वोटर लिस्ट में अब तक उनका नाम नहीं जुड़ पाया था। झारखंड के मुख्य निर्वाचन […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved