• img-fluid

    CM शिवराज इस जिले से करेंगे विकास पर्व की शुरुआत, मुख्यमंत्री निवास पर किया लोगों का अनावरण

  • July 15, 2023

    बड़वानी। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में है। इससे पहले शिवराज सरकार (Shivraj Government) मध्य प्रदेश में विकास पर्व (Vikas Parv) मनाएगी। इसकी शुरुआत रविवार से होगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) बड़वानी और धार जिले (Barwani and Dhar Districts) में विकास पर्व की शुरुआत करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास (Chief Minister’s Residence) पर विकास पर्व का लोगो का अनावरण किया। लोगो में कमल की पंखुडियों को भाजपा के झंडे के रंग हरा और भगवा से दर्शाया है।

    बीच की पंखुडी पर मध्य प्रदेश का नक्शा बना हुआ है। वहीं, एक कमल के एक तरफ दाए तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बायी तरफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का फोटो लगा हुआ है। बैठक में वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से मंत्रियों और अधिकारियों से चर्चा की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को विकास पर्व को लेकर निर्देश भी दिए। विकास पर्व के दौरान मुख्यमंत्री कई जिलों में रात्रि विश्राम भी करेगे। 16 जुलाई से 14 अगस्त तक चलने वाले विकास पर्व के दौरान दो लाख करोड़ से अधिक के काम का भूमि पूजन और लोकार्पण किया जाएगा।


    विकास पर्व के साथ ही 17 से 19 जुलाई तक स्कूल चले अभियान भी चलाया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री बच्चों से संवाद भी करेंगे। स्कूल चले अभियान के अंतर्गत भविष्य से भेंट कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें अभिभावकों के साथ बैठक की जाएगी। स्थानीय जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में भाग लेंगे। 20 जुलाई को सीएम चयनित स्कूली छात्रों को लैपटॉप का वितरण करेंगे। वहीं, 25 जुलाई से सागर जिले में संत रविदास मंदिर निर्माण के लिए प्रदेश भर में 5 यात्राओं का आयोजन किया जाएगा।

    Share:

    रतलाम मंडल से आरंभ और गुजरने वाली छ: जोड़ी ग्रीष्‍मकालीन स्‍पेशल ट्रेने पुन: परिचालित की जा रही

    Sat Jul 15 , 2023
    इंदौर (Indore)। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल (Western Railway Ratlam Division) से आरंभ होने वाली/रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली छ: जोड़ी ग्रीष्‍मकालीन स्‍पेशल ट्रेने (Six pairs of summer special trains) जिसके पूर्व में फेरे निरस्‍त की गई थी, यात्रियों की मांग को ध्‍यान में रखते हुए पुन: परिचालित की जा रही है। परिचालित की जाने […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved