• img-fluid

    भारतीय थल सेना दिवस पर CM शिवराज ने जवानों के शौर्य को सलाम किया

  • January 15, 2021

    भोपाल। आज 15 जनवरी का दिन भारतीय सेना के लिए बेहद खास है। इस दिन भारतीय थल सेना आर्मी डे के रूप में मनाती है। भारतीय थल सेना शुक्रवार को अपना 73वां स्थापना दिवस मना रही है। 15 जनवरी 1949 को स्वतंत्र भारत की सैन्य ताकत के रूप में संगठित हुआ सेना पहली बार पूरी तरह ब्रिटश थल सेना से मुक्त हुई थी।

    यह वह दिन था जब भारत ने अपने शौर्य को सैन्य रूप में पहचाना था। थल सेना दिवस पर मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा नेताओं ने सेना के शौर्य को सलाम करते हुए शुभकामनाएं दी है।


    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा ‘दुश्मन को खाक में मिला देना फितरत है मेरी। जय हिन्द, जय भारत का मंत्र शक्ति है मेरी। हो चाहे कितनी भी विषम परिस्थितियां, कदम पीछे न हटाना आदत है मेरी।।#ArmyDay पर मां भारती के वीर जवानों को सलाम! भारत का गौरव और गर्व सर्वदा अक्षुण्ण और सुरक्षित रहे, यही कामना! जय हिन्द!

    भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सेना दिवस पर जवानों को नमन करते हुए कहा ‘भारतीय सेना दिवस’ के उपलक्ष्य में, मैं सेना के सभी बहादुर जवानों को नमन करता हूँ! जिनके राष्ट्रसमर्पण एवं कर्तव्यपरायणता से हम सुरक्षित एवं गौरवान्वित महसूस करते हैं।

    गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सेना के शौर्य और जज्बे को सलाम करते हुए कहा ‘मातृभूमि की रक्षा के लिए हमारी सेना के जांबाजों के अदम्य साहस और बलिदान को नमन करता हूं। देश के प्रति उनके त्याग और समर्पण पर हम सभी को गर्व है। हमारे वीर जवानों, पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को थल सेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

    Share:

    भोपाल में अब तक अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराई 400 करोड़ की सरकारी जमीन

    Fri Jan 15 , 2021
    संभागायुक्त ने दिए निर्देश अतिक्रमण से मुक्त कराई गई भूमि का राजस्व बढ़ाने में उपयोग करें भोपाल। माफिया के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में अतिक्रमण से मुक्त होने वाली भूमि का शासन का राजस्व बढ़ाने और अन्य सार्वजनिक उपयोग सुनिश्चित करने के लिए नजूल निर्वतन नियम 2020 के तहत प्रस्ताव तीन दिवस में संभागीय […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved