• img-fluid

    CM शिवराज ने 17 सितंबर से स्थानांतरण नीति से प्रतिबंध हटाने के दिए निर्देश

  • September 06, 2022

    भोपाल। मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक (Cabinet meeting) हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 17 सितंबर को श्योपुर आने को लेकर सीएम ने जानकारी दी। प्रधानमंत्री कूनो राष्ट्रीय अभ्यारण (Kuno National Sanctuary) में चितों की शिफ्टिंग के दौरान मौजूद रहेंगे। श्योपुर (sheopur) में पीएम स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री और सरकार के प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने 17 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच स्थानांतरण नीति से प्रतिबंध हटाने को कहा है। इसकी विधिवत प्रेसी जल्द जारी की जाएगी।

    होमगार्ड जवानों की ऑफ संबंधी विसंगति को दूर किया गया है। मिश्रा ने बताया कि 2016 के नियम में विसंगति थी कि कुछ लोगों को तीन साल में दो माह का ऑफ मिलता था। किसी को एक साल में दो माह का ऑफ मिलता था। कैबिनेट ने इस विसंगित को दूर करके तीन साल में दो माह का ऑफ सभी के लिए कर दिया है। इसके अलावा बाढ़ बचाव और आपदा प्रबंधन के लिए अतिरिक्त 950 होमगार्ड को एसडीईआरएफ में प्रतिनियुक्ति में पदस्थ करने का भी निर्णय लिया गया है।


    ऑटो रिक्शा विनिमय स्कीम 2021 लागू करने का कैबिनेट ने निर्णय लिया है। इसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में अलग-अलग परमिट दिए जाएंगे। इनके अलग-अलग रंग होंगे। सीएनजी को छूट दी जाएगी। पटिया सीट कोई भी नहीं लगाएगा। इस तरह के सुधार भी किए गए है।

    मिश्रा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना, टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना एवं मुख्यमंत्री अनुसूचित जनजाति विशेष परियोजना वित्त पोषण योजना को भी मंजूरी दी गई है। मध्य प्रदेश लाडली लक्ष्मी बालिका प्रोत्साहन (संशोधन) विधेयक 2022 को स्वीकृति दी है। इसके तहत कॉलेज में आने पर लाडली लक्ष्मी को 1 लाख 45 हजार रुपए मिलने लगेंगे। इसके अलावा कुछ संसोधन विधेयक भी विधानसभा में जाने के लिए प्रस्तुत किए है। इसमें मध्य प्रदेश वेट विधेयक, माल-सेवा कर संशोधन विधयेक -2022 और मध्य प्रदेश स्टाप विधेयक 2022 है। यह सभी विधानसभा में जाएंगे।

    कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डॉ हेडगेवार के बारे जानकारी दी। डॉ हेडगेवार क्रांतिकारी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे है, लेकिन उनके जीवन में ये पक्ष सामने नहीं आ पाया। सीएम ने बताया कि बालाघाट जिले के रामपायली में रहते थे। यहां से क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित गतिविधियों का संचालन करते थे। वो देशभक्ति की भावना को प्रज्वलित करने का काम करते थे। 22 जून 1897 को जब हेडगेवार की उम्र लगभग 8-9 साल की थी, तब नागपुर में रानी विक्टोरिया की 60वीं सालगिरह का कार्यक्रम हो रहा था। तब वहां मिली मिठाई फेंक कर आ गए थे।

    Share:

    श्रीनगर: सुरक्षाबलों ने जब्त किया 35 किलोग्राम IED

    Tue Sep 6 , 2022
    श्रीनगर। श्रीनगर खानोमोह इलाके (Srinagar Khanomoh locality) से सुरक्षा बलों ने करीब 35 किलोग्राम आईईडी जब्त किया है। इतनी बड़ी मात्रा में विस्फाेटक मिलने पर सुरक्षाबलों (security forces) में हड़कंप मच गया है। घटनास्थल के आसपास क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। आईईडी कहां से आया इसके लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved